traffictail

क्या आप भी हैं जाेड़ाें के दर्द या सूजन से परेशान?, इस पौधे का पत्ता देगा राहत, ऐसे करें प्रयोग

SHARE:

मोहन प्रकाश/ सुपौल:- ठंड बढ़ने के साथ ही पैरों के दर्द से ग्रसित लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ जाती है. उन्हें जोड़ों में दर्द के साथ कभी-कभी घुटने में सूजन की भी समस्या आ जाती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो यह खबर आपके काम की है. इसे लेकर जिले के सिमराही नगर पंचायत वार्ड-8 स्थित आयुरयोग रिसर्च फाउंडेशन के आयुर्वेदाचार्य वैद्य रीतेश मिश्र बताते हैं कि ठंड में वात रोग के प्रभाव में वृद्धि हो जाती है. इसके परिणाम स्वरूप जोड़ों में दर्द होने लगता है. वात रोगियों को कभी-कभी घुटने में सूजन भी हो जाती है, जिससे असहनीय पीड़ा होती है. लेकिन एक पौधे का पत्ता इस समस्या से राहत दिला सकता है.

अंडी के पत्ते से ऐसे करें उपचार
रीतेश बताते हैं कि ठंड में 45 से अधिक आयु के लोगों में अर्थराइटिस, आस्टो अर्थराइटिस की समस्या सामान्य रूप से बढ़ जाती है. इस कारण लोगों को चलने में काफी परेशानी होती है. ऐसे में अंडी या अरंड का पत्ता काफी लाभ दायक होता है. इससे राहत के लिए शुद्ध सरसों तेल को गुनगुना करके पत्ते पर लगाकर सूजन वाले स्थान या दर्द वाले जगह पर सूती कपड़े की मदद से लपेट देना चाहिए. इस प्रकार की प्रक्रिया सुबह और शाम रोजाना की जाए, तो दर्द और सूजन दोनों से राहत मिलती है. दर्द और सूजन काफी तेजी से कम होता है. इसे एक सप्ताह से 15 दिन तक नियमित रूप से करना चाहिए.

नोट:- 8 सालों से इस कुख्यात को तलाश रही थी पुलिस, अब दिल्ली में गिरफ्तार, 2 गज जमीन के लिए भाई को भी मार डाला था

इस खबर में दी गई दवा/औषधि और हेल्थ बेनिफिट रेसिपी की सलाह, हमारे एक्सपर्ट्स से की गई चर्चा के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, न कि व्यक्तिगत सलाह. हर व्यक्ति की आवश्यकताएं अलग हैं, इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही, कोई चीज उपयोग करें. कृपया ध्यान दें, Local-18 की टीम किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगी.

Tags: Bihar News, Health, Local18, Supaul News

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment