traffictail

सस्ती दवाइयों के लिए मशहूर है दिल्‍ली का ये मार्केट, 60% तक मिलेगी छूट, आप भी नोट करें एड्रेस

SHARE:

रिया पांडे/दिल्लीः आज के समय में हर रोज नई-नई बीमारियां फैल रही हैं. अभी कुछ दिनों पहले कोरोना महामारी का आतंक छाया हुआ था. वहीं, अब कोरोना का नया वेरिएंट भी लोगों में दहशत पैदा कर रहा है. वहीं, दिल्‍ली में प्रदूषण भी लोगों को बीमार कर रहा है. इसी वजह से तमाम लोगों को रोजाना किसी न किसी दवा का सहारा लेना पड़ता है. अगर आप भारी डिसकाउंट पर दवाइयां खरीदना चाहते हैं, तो आप दिल्ली के सबसे सस्ते दवा मार्केट से खरीद सकते हैं.

दरअसल युसूफ सराय दवा मार्केट दिल्ली एम्स और सफदरजंग हॉस्पिटल के पास स्थित है, जोकि होलसेल दवाइयों की खरीदारी के लिए काफी मशहूर है. इस मार्केट के दुकानदार गोविंद पाठक ने बताया कि यहां लाइन से 40 से ज्यादा केमिस्ट की दुकानें मिल जाएंगी. इस बाजार में लगभग सभी बीमारियों की दवा मिल जाएगी.

कैंसर की दवाओं पर 60 फीसदी छूट
दुकानदार गोविंद पाठक ने बताया कि यहां पर अंग्रेजी दवाइयां 30 फीसदी डिस्काउंट के साथ मिल जाएंगी. जबकि कैंसर की दवाइयों पर 60 फीसदी डिस्काउंट, तो शुगर और नॉर्मल कैप्सूल पर 25 फीसदी डिस्काउंट मिल जाता है. साथ ही बताया कि कैंसर और डायबिटीज के अलावा आपको मेडिकल सामान पर 50 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिल जाएगा.

मार्केट में कब और कैसे पहुंचे
दिल्‍ली का युसूफ सराय दवा मार्केट सुबह 9 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुला रहता है. जबकि यहां इमरजेंसी में 24 घंटों दवाइयां उपलब्ध रहती हैं. इस मार्केट का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन एम्स है.

Tags: Delhi AIIMS, Delhi news, Generic medicines, Local18, Medicine

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment