traffictail

सर्दियों में खाएं शकरकंद की चाट, कब्ज की समस्या होगी दूर; आंखों के लिए वरदान

SHARE:

जितेंद्र बेनीवाल/फरीदाबाद. ठंड के मौसम में शकरकंद की चाट बजार में जगह-जगह देखने को मिलती है. ठंड के मौसम में शकरकंद से तैयार चाट को खाने का मजा ही अलग होता है. शकरकंद का स्वाद कुछ लोगों को काफी अच्छा लगता है और वो जमकर इसे खाते हैं. भूनकर और उबालकर तो अक्सर ही शकरकंद खाई होगी. इसका स्वाद सर्दियों में लाजवाब लगता है. वैसे भी कड़ाके की सर्दी में चटपटा खाने का दिल करता है. ऐसे में शकरकंद की चाट ना केवल स्वाद देगी, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद रहेगी.

4 साल से फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में उत्तर प्रदेश के संभल के रहने वाले कल्याण सिंह सर्दियों के मौसम में चार्ट बेचने का काम करते हैं. उन्होंने बताया कि सर्दियों के सीजन में शकरकंदी की चाट बेचने का काम करता हूं. यहां के लोग शकरकंद की चाट बेहद पसंद करते हैं. मैं हर रोज 20 किलो शकरकंद से बनी चाट 20 रुपए प्लेट के हिसाब से बेचता हूं. शकरकंद में विटामिन ए और विटामिन सी की काफी मात्रा होती है.

स्वास्थ्य के लिए लाभकारी
उन्होंने बताया कि यह कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जानी जाती है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है. शकरकंद कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करती है. इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी अच्छी होती है. शकरकंद में पोटेशियम होता है, यह आपको हाई ब्लड प्रेशर से बचाने में मदद कर सकती है शकरकंद खाने से हृदय की बीमारियां दूर हो सकती है.

शकरकंदी चाट बनाने की विधि

  • शकरकंद चाट बनाने के लिए शकरकंद को भूनलीजिए
  • इसे पॉलीथिन से निकाल कर ठंडा होने दीजिए
  • इन्हे चाकू की सहायता से छील लीजिए
  • आधा-आधा इंच के टुकड़ों में काट लीजिए
  • मीठी चटनी , हरी खट्टी तीखी चटनी , बारीक कटा हरा धनिया, भुना जीरा पाउडर आधा चम्मच, काला नमक स्वादानुसा, नींबू का रस, आलू भुजिया, अनार के दाने, तलने के लिए तेल

Tags: Faridabad News, Haryana news, Latest hindi news, Local18

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment