traffictail

सर्दियों में बीमारियों से रहना है दूर…तो जरूर खाएं ये 4 फल, डॉक्टर से जानें फायदे

SHARE:

जितेंद्र बेनीवाल/फरीदाबाद. मौसमी फल खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अगर आप भी इन सर्दियों में अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहते हैं तो इन मौसमी फलों का सेवन करें, जिससे आपका शरीर स्वस्थ्य रह सके. सबसे खास बात यह है कि सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा फल और सब्जियां मिलती हैं, लेकिन इसमें यह तय करना सबसे मुश्किल काम होता है कि सर्दियों में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं. कई बार हम फलों की तासीर जाने बिना खा लेते हैं जिससे हम सर्दी और खांसी की तरह ही कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं. इसको लेकर डॉक्टर ने जानकारी दी है.

डॉक्टर सोनिका ने बताया कि सर्दियों के मौसम में हमें ऐसे आहार का सेवन करने की सलाह दी जाती है जो शरीर को लंबे समय तक गर्म रख सकता है. इसलिए इस मौसम में अधिकतर लोग सूप, चाय और कॉफी जैसी चीजों का अधिक सेवन करते हैं, लेकिन चाय कॉफी के साथ-साथ सर्दियों में शरीर को भरपूर पोषण की भी आवश्यकता होती है. इसलिए फलों का सेवन भी जरूरी है. इस सीजन में हमें ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए, जो संक्रमण से दूर रख सके. साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट करने में हमारी मदद कर सकें.

सर्दियों के दिनों में इन फलों का सेवन फायदेमंद…

  1. नाशपाती का ठंड में सेवन कर सकते हैं. यह विटामिन E और C जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकते हैं. इससे आप गंभीर बीमारियों से दूर रह सकते हैं. इसके अलावा यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर हैं जो शरीर की सूजन को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं.
  2. अनार जरूर खाएंः सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी समस्याएं होने की संभावना रहती है. ऐसे में इस सीजन में आपके लिए अनार काफी हेल्दी साबित हो सकता है. अनार के सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. साथ ही यह वजन घटाने में भी असरदार है.
  3. सेब है फायदेमंदः सर्दी में आप सेब का सेवन भी कर सकते हैं. यह कब्ज, अपच जैसी बीमारियों को दूर कर सकता है. साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट करने में असरदार है. रोजाना 1 सेब का सेवन करने से शारीरिक और मानसिक विकास भी बेहतर होता है.
  4. अमरुद जरूर खाएंः सर्दियों में अमरूद का सेवन करना चाहिए. विटामिन सी से भरपूर अमरूद के सेवन से आपकी इम्यूनिटी पावर बूस्ट होती है, जो सर्दियों में बेहद जरूरी है. इससे आप सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों को दूर रख सकते हैं.

Tags: Faridabad News, Haryana news, Health, Latest hindi news, Local18, Winter

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment