traffictail

भूख बढ़ाने से लेकर खून को साफ करने में कारगर है ये औषधीय पौधा, कई बीमारियों के लिए रामबाण

SHARE:

सौरभ वर्मा/रायबरेली: हमारे भारतीय संस्कृति में तुलसी का बड़ा ही खास महत्व बताया गया है. यह पौधा लगभग हर भारतीय के घर पाया जाता है. तुलसी का पौधा आध्यात्मिक और आयुर्वेदिक दोनों रूपों में बेहद महत्वपूर्ण स्थान रखता है. आपको बता दें कि पुरातन काल से ही प्रत्येक भारतीय के घर तुलसी के पौधे का आध्यात्मिक रूप से पूजन किया जाता है. साथ ही आयुर्वेद में इसका उपयोग बड़ा ही गुणकारी है. इसीलिए इसका उपयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है.

रायबरेली की आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि तुलसी बेहद गुणकारी होती है इसमें एंटीफंगल एंटीवायरल और जीवाणु रोधी गुण होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. सर्दियों के मौसम में तुलसी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है क्योंकि इसमें यूजेनॉल मौजूद होता है जो कई तरह की छोटी बड़ी समस्याओं से आपको बचाए रखता है.

कई बीमारियों के लिए रामबाण है तुलसी
आयुर्वेदिक चिकित्सा स्मिता श्रीवास्तव के मुताबिक औषधीय प्रयोग की दृष्टि से तुलसी की पत्तियां अधिक गुणकारी मानी जाती हैं इनको आप सीधे खा सकते हैं. तुलसी के पत्तों की तरह तुलसी के बीज भी फायदे मंद होते हैं. यदि आप तुलसी के बीज और पत्तियों का चूर्ण बना सकते हैं तो इसकी पत्तियों में कफ पाचन शक्ति एवं भूख बढ़ाने और रक्त को शुद्ध करने वाले गुण होते हैं. इसके अलावा तुलसी के पत्ते का फायदा बुखार दिल से जुड़ी बीमारियां पेट दर्द, गले को साफ करने में बेहद लाभदायक होती हैं.

आध्यात्मिक के साथ औषधीय गुणों से भरपूर है तुलसी
डॉ. स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि तुलसी का पौधा दो तरह का होता है एक श्यामा तुलसी और दूसरी श्वेत तुलसी श्याम तुलसी अर्थात काली तुलसी होती है. जबकि श्वेत तुलसी हरी होती है. इस पौधे की लंबाई अधिकतर 1 फुट से लेकर 3 फीट तक होती है. इसकी खास बात यह है कि यह पौधा आध्यात्मिक होने के साथ ही औषधि गुणों से भरपूर होता है. इसमें प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है. इसीलिए कोरोना के लिए बेहद लाभदायक है क्योंकि तुलसी एंटीबायोटिक का काम करती है. इसका उपयोग करने से हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है जिससे कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और हेल्थ बेनिफिट रेसिपी की सलाह, हमारे एक्सपर्ट्स से की गई चर्चा के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है न कि व्यक्तिगत सलाह. हर व्यक्ति की आवश्यकताएं अलग हैं, इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही किसी चीज का इस्तेमाल करें. कृपया ध्यान दें, Local-18 की टीम किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगी.

Tags: Health, Local18

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment