traffictail

इस जंगली फूल का जूस है औषधि, दिल और लिवर को रखता है स्वस्थ, जानें 5 फायदे

SHARE:

अरशद खान/देहरादून.जैसा कि आप जानते ही होंगे कि हिमालयी पहाड़ी क्षेत्रों में कई ऐसी जड़ी-बूटियां और फल-फूल हैं, जो कई बीमारियों के इलाज में सहायक हैं. ऐसे ही औषधीय गुणों से भरपूर फूलों में से एक है बुरांश का फूल. यह एक ऐसा फूल है जिसे रस, जूस और दवा के तौर पर इस्‍तेमाल किया जाता है. पहाड़ी क्षेत्र में बुरांश का जूस गर्मियों के सबसे लोकप्रिय ड्रिंक के रूप में इस्‍तेमाल किया जाता है. बुरांश पहाड़ियों पर उगे लाल फूल (रोडोडेंड्रोन) से युक्त एक झाड़ी या छोटा पेड़ है. इसका अपना अनूठा महत्व है, क्योंकि जब आप इसे चबाते हैं, तो आप रसदार स्वाद पाते हैं. इस फूल का शराब बनाने में भी उपयोग किया जाता है. इसके कई औषधीय फायदे भी हैं, जिनमें से पांच हम आपको बताने जा रहे हैं.

1. बुरांश दिल और लिवर को स्‍वस्‍थ रखने में फायदेमंद है.

2. इसकी पत्तियां इंफ्लमेशन संबंधी बीमारियों से राहत देने के लिए बहुत लाभकारी है.

3. इसका जूस सिरदर्द और पेटदर्द में लाभकारी है. ये स्किन एलर्जी से बचाव करता है.

4. बुरांश का जूस ब्‍लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है.

5. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट गुण कुछ ग्लूकोज एंजाइमों की कार्रवाई को बाधित करने की क्षमता रखते हैं.

Local 18 से बातचीत में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून निवासी होम्योपैथी डॉक्टर पंकज पैन्यूली कहते हैं कि बुरांश के फूल की बहुत सी मेडिसिनल प्रॉपर्टी होती हैं. इस फूल से कैंफर नामक होम्योपैथिक दवाई भी बनाई गई है. इसी के साथ एंटीऑक्सिडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीइन्फ्लेमेटरी गुणों के लिए भी बुरांश जाना जाता है. इसका सेवन आमतौर पर जूस या फिर स्क्वैश के रूप में किया जाता है. बुरांश का जूस लीवर की बीमारियों, सूजन, ब्रोंकाइटिस, गठिया के दर्द और ग्राउट को ठीक करने के लिए फायदेमंद है.

बुरांश का जूस कैसे बनाएं?​

वैसे तो बुरांश का जूस डिपार्टमेंटल स्टोर पर आपको आसानी से मिल जाता है, लेकिन इसे आप घर पर भी बना सकते हैं. सबसे पहले बुरांश के कुछ फूलों को अच्छी तरह से धोकर पानी में भिगो दें. इसके बाद एक बर्तन में पानी भर लें और पानी को गर्म होने के लिए रख दें. फिर इसमें बुरांश के फूलों को डालें और धीमी आंच पर पकाएं. जब पानी का रंग गुलाबी हो जाए, तो इसे उतार लें. मिक्सचर को आधा होने तक अच्छे से हिलाते रहें और फिर छानकर ठंडा होने के लिए रख दें. इस मिक्सचर का कुछ हिस्सा गिलास में भर लें और फिर ठंडा पानी डालें. अंत में इसे चीनी या शहद के साथ मिलाकर पिएं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और हेल्थ बेनिफिट रेसिपी की सलाह, हमारे एक्सपर्ट्स से की गई चर्चा के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, न कि व्यक्तिगत सलाह. हर व्यक्ति की आवश्यकताएं अलग हैं, इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. कृपया ध्यान दें, Local 18 की टीम किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगी.

Tags: Health benefit, Hindi news, Local18, UP news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment