traffictail

डायबिटीज का जानी दुश्मन है यह हरा साग, पोषक तत्वों की इसमें भरमार, डॉक्टर भी मानते हैं इसका लोहा

SHARE:

 रूपांशु चौधरी/हजारीबाग.आज के समय में डायबिटीज बीमारी एक वैश्विक समस्या बन चुकी है. साथ ही यह बीमारी बहुत तेजी से उभर भी रही है. बच्चे क्या बूढ़े अब सभी उम्र में डायबिटीज की समस्या देखी जाती है. इसके पीछे का मुख्य कारण हमारे खान पान में बदलाव होना है. लेकिन सर्दियों के मौसम में मिलने वाला मेथी के साग को डाइबिटीज का जानी दुश्मन माना जाता है. पूर्व में घर की दादी अम्मा इसका खूब इस्तेमाल किया करती थी.

मेथी के साग का स्वाद जितना जबरदस्त होता है उतना ही अधिक इसके कई फायदे होते हैं. इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, सेलेनियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम, विटामिन ए व विटामिन सी होता है. डॉक्टर इसे डाइजेशन ब्लड प्रेशर और मधुमेह आदि बीमारियों में खाने का सुझाव देते है.

 मेथी साग से कंट्रोल होता है मधुमेह
इस संबंध में हजारीबाग गोला रोड महेश सोनी चौक पर स्तिथ पतंजलि चिकित्सालय के डॉक्टर जितेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मधुमेह के लिए पूर्व के समय से ही मेथी के साग का प्रयोग का सलाह दिया जाता है. मेथी का साग को डायबिटीज का जानी दुश्मन माना जाता है. इसके प्रयोग से मधुमेह कंट्रोल में रहता है साथ ही इसके लगातर प्रयोग से इसके लेवल में भी कमी आती है.

ऐसे करें सेवन
डॉ जितेंद्र उपाध्याय बताते है कि यह साग सर्दियों के मौसम में ही बाजार में देखने को मिलती है. लेकिन आज कल के समय लोग पूरे साल भर इसकी खेती भी करते है. इसके सेवन के लिए इसका साग बना कर या फिर चूर्ण बनाकर प्रयोग कर सकते है. दिन में दो चम्मच गर्म पानी से साथ इसके सेवन करने से मधुमेह के रोग में काफी फायदा पहुंचता है.

Tags: Hazaribagh news, Health, Jharkhand news, Local18

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment