traffictail

खांसी और दमा में है रामबाण! गर्म दूध के साथ करें किचन में रखे इस मसाले का सेवन, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

SHARE:

धीरज कुमार/मधेपुरा. ठंड का मौसम आते ही बच्चे-बूढ़ों से लेकर जवान तक सर्दी-खांसी की चपेट में आने लगते हैं. ऐसे में लोग सर्दी से राहत पाने के लिए ना सिर्फ तरह-तरह की दवाइयों और जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करते हैं, बल्कि अपने खानपान में भी बदलाव करने लगते हैं. लोग अमूमन मसालेदार चटपटा खाना पसंद करते हैं. फिर भी अगर आपकी सर्दी और खांसी ठीक नहीं हो पा रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. हम आपको आज एक ऐसे औषधीय गुणों से भरपूर पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करने पर आपकी खांसी घंटे भर में गायब हो जाएगी. वह है काली हल्दी. यह सर्दी-जुकाम, खांसी, दमा, माउथ कैंसर समेत कई बीमारियों का रामबाण इलाज है.

लोकल 18 बिहार से बात करते हुए 20 साल से औषधीय पौधों की खेती करने वाले मधेपुरा निवासी किसान शंभू शरण भारती बताते हैं कि वैसे तो सभी हल्दी में औषधीय गुण मौजूद है, लेकिन इसमें भी काली हल्दी विशेष है. वह कहते हैं कि 5 साल पहले जबलपुर में प्रशिक्षण के दौरान एक वैज्ञानिक ने काली हल्दी के फायदे के बारे में बताया था. इसके बाद हमने भी ट्राई किया, तो सही साबित हुआ. तब से लगातार काली हल्दी की खेती कर रहे हैं. वह कहते हैं कि माउथ कैंसर के कई मरीज उनसे काली हल्दी खरीदकर ले जाते हैं.

खांसी और दमा में रामबाण
शंभू शरण बताते हैं कि वैसे तो सभी प्रकार की हल्दी बीमारियों के इलाज में काम आती है, लेकिन काली हल्दी विशेष है. यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को तेजी से बढ़ाता है. यही कारण है कि यह कई गंभीर बीमारियों से लड़ने में असरदार मानी जाती है. इसके साथ-साथ शरीर में सूजन को भी कम करती है. वहीं, काली हल्दी में कई औषधीय गुण मौजूद हैं, जो घंटे भर में सर्दी-खांसी से मरीज को निजात दिलाने में कारगर सिद्ध होता है. वह बताते हैं कि काली हल्दी आपको किसान से लेकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी मिल जाएगी. इसे गुनगुने पानी और गुनगुने दूध में मिलाकर पीने से यह काफी फायदेमंद होती है. सर्दी-खांसी, दमा, माउथ कैंसर समेत कई बीमारियों को दूर करने में काली हल्दी सक्षम है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और हेल्थ बेनिफिट रेसिपी की सलाह, हमारे एक्सपर्ट्स से की गई चर्चा के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, न कि व्यक्तिगत सलाह. हर व्यक्ति की आवश्यकताएं अलग हैं, इसलिए डॉक्टर से परामर्श के बाद ही, कोई चीज उपयोग करें. कृपया ध्यान दें, Local-18 की टीम किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगी.

Tags: Bihar News, Food, Local18, Madhepura news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment