traffictail

ठंड में मिलने वाले इस फल के जूस से चेहरे को मिलेगा अलग ग्लो, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट

SHARE:

शिखा श्रेया/ रांची. ठंड के मौसम में अक्सर ही सर्दी जुकाम और कफ होना आम बात है.कई बार तो पूरी ठंडी लोग खांसी से परेशान रहते हैं ठंड उनके लिए मानो कयामत लेकर आया हो.साथ ही बाल झड़ने की समस्या भी ठंड के मौसम में अधिक देखी जाती है.इन सारे प्रॉब्लम का बस एक गिलास जूस में ही सॉल्यूशन छुपा हुआ है.दरअसल, हम बात कर रहे हैं आवला के जूस की जिसके ठंड में कोई फायदे हैं.

झारखंड की राजधानी रांची के टैगोर हिल स्थित आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे बताते हैं आवला अपने आप में एक बहुत बड़ा औषधि है और उसके कमाल के फायदे हैं.अगर आप इसका जूस बनाकर पीते हैं तो आपको ठंड में काफी लाभ मिलेगा.इससे आप छोटे-मोटे सर्दी जुकाम से तो राहत पाएंगे ही.साथ ही आपकी इम्यूनिटी सिस्टम को काफी मजबूत करता है.जिससे आप बड़ी से बड़ी बीमारी हो से लड़ने के लिए तैयार रहेंगे.

ऐसे बनाये जूस
आंवला का जूस बनाने के लिए सबसे पहले दो आवला को ले.ध् आवला के साथ आप थोड़ा सा अदरक और चाहे तो चुकंदर और गाजर भी मिला सकते हैं.इन सभी को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस ले और पीसने के बाद इसे अच्छे से छान ले. फिर जूस में हल्का सा काला नमक और आधा नींबू डालना है. यह पीने में काफी स्वादिष्ट लगता है. डॉ वीके पांडेय बताते हैं या पीने में स्वादिष्ट लगने के साथ इसके गजब के फायदे हैं.इसमें आयरन, मैग्नीशियम, जिंक के अलावा खासकर विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है.यही कारण है कि आपको सर्दी खांसी जुकाम से तो राहत देगा ही.साथ ही आपकी स्किन में एक अलग सा ग्लो आएगा. बाल भी नहीं झडेंगे. विटामिन सी से आपकी इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होगी.

जूस बनाते समय इन बातों का रखें ख्याल
डॉक्टर वीके पांडे बताते हैं जूस बनाते समय कई बार लोग दो से अधिक आवले का सेवन करते हैं.उन्हें लगता है कि अधिक से अधिक आवले का सेवन करने से उन्हें अधिक लाभ पहुंचेगा.पर यह गलतफहमी है.एक दिन में दो से अधिक आवाले का सेवन भूल कर भी ना करें.क्योंकि अधिक सेवन से आपको गैस और अपच जैसी समस्या हो सकती है. सीने में जलन की शिकायत भी हो सकती है.क्योंकि यह एसिडिक नेचर का है.इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही हर दिन का खाये.

Tags: Health benefit, Health tips, Local18

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment