traffictail

ठंड में 31 प्रतिशत तक बढ़ जाता हार्ट अटैक का खतरा! जानें सर्दियों के मौसम में कैसे करें बचाव

SHARE:

रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते हैं. जिस वजह से वो कई बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं. इनसे बचाव के लिए हमें अपनी दिनचर्या में हेल्थी डाइट, योग, व्यायाम आदि को शामिल करना चाहिए. वहीं ठंड का मौसम दस्तक दे चुका है. सर्दियों में दिल के मरीजों को खास ध्यान देने की जरूरत होती है. दरअसल ठंड में हार्ट अटैक के मामले बढ़ जाते हैं. एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, जिन्हें पहले से दिल संबंधी बीमारियां होती हैं. सर्दियों में उनमें हार्ट अटैक का खतरा 31 प्रतिशत तक बढ़ जाता है. ऐसे में दिल के मरीज किन बातों का ख्याल रखें, इस रिपोर्ट में जानते हैं.

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल एंड कार्डियक केयर सेंटर के डॉ. लक्ष्मण लाल सुथार ने ‘लोकल 18’ से बातचीत में कहा कि ठंड के मौसम में हृदय रोगियों को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है. ठंड के मौसम में लोग अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, खासकर हृदय रोगी. सर्दी के मौसम में लोग कम पानी पीते हैं, जबकि आपको बॉडी की जरूरत के अनुसार पर्याप्त पानी पीना चाहिए. इसकी मात्रा ज्यादा भी नहीं होनी चाहिए. दिल के मरीजों को ठंड के मौसम में मॉर्निंग वॉक पर नहीं जाना चाहिए. इस मौसम में ज्यादा खाना न खाएं. संतुलित और पौष्टिक आहार लें.

ठंड के मौसम में नियमित व्यायाम हैं जरूरी
डॉ. लक्ष्मण लाल सुथार ने कहा कि ठंड के मौसम में शरीर में विटामिन डी की कमी भी नहीं होनी चाहिए. इसके लिए आप डॉक्टर से सलाह लेकर विटामिन डी की टैबलेट ले सकते हैं. आपको नियमित व्यायाम या योग करना चाहिए, जिससे आपका शरीर फिट रहेगा और आप स्वस्थ रहेंगे. डॉ लक्ष्मण ने कहा कि पहाड़ के लोग अपने शरीर के प्रति जागरूक नहीं हैं. साल में एक बार उन्हें अपना रूटीन चेकअप जरूर कराना चाहिए.

कोरोना के बाद बढ़ा हार्ट अटैक का खतरा
गौरतलब है कि वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस से ठीक हो चुके मरीजों के हार्ट पर गहरा असर पड़ा है. संक्रमण के इलाज के बाद इनमें सांस लेने में दिक्कत और सीने में दर्द जैसे लक्षण दिख रहे हैं. दिल के काम करने की क्षमता पर बुरा असर पड़ रहा है, जो लंबे समय तक दिख रहा है. यही वजह है कि कोरोना काल के बाद हार्ट अटैक के केस काफी ज्यादा बढ़े हैं. वहीं कम उम्र के लोगों को भी दिल का दौरा पड़ा है.

Tags: Almora News, Health News, Life18, Local18, Uttarakhand news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment