traffictail

बेहद कमाल का है यह जूस, स्वाद के साथ सेहत का भी है खजाना, ठंड में खूब है इसकी डिमांड

SHARE:

धीर राजपूत/फीरोजाबाद:सर्दियों के सीजन में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. लोग अपनी सेहत को अच्छा रखने के लिए तरह-तरह के आइटम और जूस पीते हैं. अगर आप भी अपनी सेहत को अच्छा बनाने की सोच रहे हैं, तो फिरोजाबाद में एक जूस का ठेला काफी फेमस है, यहां सुबह होते ही लोग ठेले से जूस पीते हैं और अपनी सेहत को अच्छा रखते हैं. ठेले पर सर्दियों में पंचशेक की खूब डिमांड होती है जो बहुत ही टेस्टी और एनर्जी से भरपूर होता है.

फिरोजाबाद के सेंट्रल पार्क चौराहे के पास रामदेव पंचशेक जूस का ठेला लगाने वाले दुकानदार सुनील कुमार का कहना है कि उन्होंने कुछ साल पहले पहलवानों को हेल्थी जूस बनाते हुए देखा था तो उन्होंने सोचा कि क्यों न वो भी इसे बनाकर लोगों को बेचना शुरू करें. 3 साल से रामदेव पंचशेक जूस के नाम से ठेला लगा रहे हैं. उनके ठेले पर जूस का आनंद लेने के लिए बच्चों से लेकर बूढ़ों तक की भीड़ जुटी रहती है. ये जूस कई बीमारियों में काफी फायदेमंद साबित होता है. इनमें से कई कस्टमर तो ऐसे हैं, जो रोज यहां देशी जूस का मजा लेने आते हैं.

सर्दियों में पंचशेक जूस की खूब होती है डिमांड

पंचशेक जूस में 5 अलग-अलग आइटम केला, चीकू, नारियल, खजूर और कीवी आदि फलों को मिलाते हैं. यह जूस पीने के बाद लोगों में एनर्जी आ जाती है. वही यह जूस लोगों की हेल्थ भी बनाता है. सुबह सात बजे से ठेला लगना शुरू होता है और दोपहर 12 बजे तक ठेला लगता है. वहीं एक पंचशेक जूस की कीमत 80 रुपए है. स्टॉल के मालिक ने बताया कि वह अपने कस्टमर के लिए साफ-सफाई का सबसे ज्यादा ध्यान रखते हैं. वह एकदम तरो-ताजा जूस लोगों को पिलाते हैं.

आसपास के जिलों में भी काफी मशहूर है पंचशेक जूस

दुकानदार ने बताया कि उनके ठेले पर सुबह से ही जूस पीने वालों की भीड़ लग जाती है. जिम जाने वाले और मॉर्निंग वॉक पर जाने लोग सुबह-सुबह इस जूस को पीना पसंद करते हैं. वहीं उनका पंचशेक जूस फिरोजाबाद में ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी फेमस है. वही इससे जूस वाले की अच्छी कमाई भी हो जाती है. दुकानदार ने कहा की महीने में लगभग 40 से 50 हजार रूपए तक कमा लेते हैं.

Tags: Health benefit, Hindi news, Local18, UP news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment