रितिका तिवारी/भोपाल. ग्रीस से आई इस तकनीक से शरीर की कई प्रकार की बीमारियां आसानी से ठीक हो जाती हैं. भोपाल के प्रसिद्ध यूनानी हकीम मोहम्मद सुलेमान खान ने बताया कि यूनानी चिकित्सा नेचुरल और हर्बल चिकित्सा है. इसमें कई सारी थेरेपी हैं, जिसे रिहिमिनल थेरेपी कहा जाता है. इस चिकित्सा पद्धति में कई सारी तकनीक हैं. इससे कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटी और प्लेयर का भी इलाज हुआ है.
यूनानी में एक थेरेपी काफी प्रसिद्ध है, जिसका नाम कपिंग है. इसमें कप की मदद से कई सारी बड़ी-बड़ी बीमारियों का इलाज किया जाता है. हकीम ने बताया कि ये तकनीक भी आयुर्वेद की तरह ही प्राकृतिक तरीके से मरीजों का इलाज करती है. फर्क बस इतना होता है कि आयुर्वेद भारत में शुरू हुआ था और इसकी हर औषधि भारत में ही तैयार होती है. मगर, यूनानी में इलाज के लिए बहुत सारी औषधि बाहर से मंगवानी पड़ती है.
हर्बल ट्रीटमेंट से ठीक होती हैं बीमारियां
यूनानी एक हर्बल ट्रीटमेंट हैं, जिसकी मदद से कई लोगों को फायदा भी हुआ है. यूनानी थेरेपी कई सारे मरीजों के लिए कारगर साबित हुई है. हकीम ने बताया कि उनके पास इलाज के लिए कई सेलिब्रिटी आ चुके हैं. इस ट्रीटमेंट में लीच और कपिंग थेरेपी काफी प्रसिद्ध है. कपिंग थेरेपी कई प्रकार की होती है, जिसकी मदद से ब्लड की टॉक्सिन को निकाला जाता है. साथ ही एक्ने, फंगल, एक्जिमा पर भी असरदार साबित होता है. शरीर में कैसे भी दर्द को दूर करता है. यूनानी में कैंसर जैसी बीमारियों का भी इलाज है.
इतने दाम में आप करवा सकते हैं इलाज
यूनानी थेरेपी हर्बल तकनीकों से की जाती है. अलशीफा क्लीनिक में ये 32 साल से किया जा रहा है, जिसकी कंसलटेंसी फीस मात्र 200 होती है. अगर आप इसकी थेरेपी करवाना चाहते हैं तो इसका रेट 500 से शुरू हो कर 3000 तक का होता है. इसमें आपको नेचुरल चीजों से बनी औषधि मिलती है, जो बीमारी के हिसाब से कारगर होती है. इस क्लिनिक में प्रसिद्ध मॉडल साहिल खान भी इलाज करवाने आते हैं. साथ ही नवाब शाह, मिस इंडिया रह चुकीं पूजा बत्रा भी क्लाइंट रह चुकी हैं. कई सारे एथलीट्स भी यहां आ कर कपिंग लेते हैं.
.
Tags: Bhopal news, Health benefit, Health News, Local18
FIRST PUBLISHED : December 8, 2023, 15:33 IST





