traffictail

ताकत देने वाले काले बीज… दूर करेंगे घटते स्पर्म की समस्या! डॉक्टर से जानें कैसे

SHARE:

अर्पित बड़कुल/दमोह: मप्र के दमोह जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से मिलने वाले कौंच के बीज आयुर्वेद में बेहद चमत्कारी माने जाते हैं. इसके अलावा मेडिकल मानदंडों के अनुसार, गर्भधारण करने के लिए एक मिलीलीटर वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या 20-110 लाख होनी चाहिए और उनकी गतिशीलता 40 प्रतिशत तक काफी है.यदि घटती हुई रफ्तार धीमी पड़ गई हो तो कौंच के काले बीजों का सेवन करते ही घटते हुए स्पर्म काउंट में संख्या तेजी से बढ़ने लगेगी इसके अलावा यह स्पर्म मूवमेंट भी अच्छे से करेगा.

ये काले कौंच के बीज शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. पुरुषों के लिए कौंच के बीज से तैयार पाउडर का सेवन बेहद लाभदायक हो सकता है. ये एक प्रकार का फल ही होता है. जिसके अंदर पाए जाने वाले काले रंग के मोटे बीज बेहद गुणकारी होते हैं. आयुर्वेद में भी कौंच के बीजों के औषधीय गुण के बारे में बताया गया है. कई दवाओं में इसका उपयोग किया जाता है.

पुरुषों की समस्याओं की रामबाण औषधि है ये काले बीज
कौंच के बीज का सेवन दिमाग की फंक्शनिंग को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसमें एंटी-पार्किंसंस इफेक्ट भी देखा गया है.कौंच में मौजूद चमत्कारी गुणों की वजह से ही इसे ‘मैजिक बीन’ भी कहा जाता है. इसका उपयोग बैक्टीरियल इंफेक्शन को होने से भी रोकता है.इतना ही नहीं इन बीजो में आयरन की काफी मात्रा होती है.जो हमारे शरीर मे आयरन की कमी को पूरा करते हैं. और मूड को स्टेबिलाइज करने में भी सहायक होते है.आयुर्वेद चिकित्सक डॉ ब्रजेश कुलपारिया ने कहा कि कौंच के बीज पुरुषों के लिहाज से बेहद लाभकारी होते हैं. इन बीजों का नियमित सेवन पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाने के साथ ही उसकी क्वालिटी में सुधार लाता है.इन बीजों का सेवन रिप्रोडक्टिव सिस्टम को हेल्दी बनाता है.

Tags: Damoh News, Health News, Local18, Madhya pradesh news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment