traffictail

इस सब्जी को खाने से दूर रहता है मोटापा, स्वाद लाजवाब, डायबिटीज के लिए रामबाण, जानें और भी फायदें

SHARE:

शक्ति सिंह/कोटा. एक ऐसी प्राकतिक जड़ी बूटी, जिसे सब्जी के रूप में खाया जाता है इसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती है. जी हां हम बात कर रहे है रतालू नाम की सब्जी की. यह सब्जी विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर होती है. आयुर्वेद डॉक्टर ने बताया कि रतालू के सेवन से डायबिटीज जैसी बीमारी को कंट्रोल कर सकते हैं. जमीन के अंदर पैदा होने वाला रतालू न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. सर्दियों में इसके सेवन से कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं.

आयुर्वेद डॉक्टर चंदन सिंह हाडा ने बताया कि जो लोग नहीं जानते उनके लिए बता दें कि रतालू एक जड़ है, जिसे सब्जी के रूप में खाया जाता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी इसे एक प्राकृतिक जड़ी बूटी माना जाता है यह हाथी के पैर जैसी दिखती है, इसलिए इसे हाथी पैर या रतालू भी कहा जाता है. यह अपने आप उग जाती है.

इन बीमारियों में कारगर
आयुर्वेद डॉक्टर चंदन सिंह हाडा ने बताया कि रतालू कई गंभीर बीमारियों में भी फायदेमंद है. डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे कंट्रोल करने में डाइट बेहद असरदार साबित होती है. डायबिटीज के मरीज अगर डाइट पर कंट्रोल नहीं करें तो ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ने लगता है. शुगर बढ़ने से बॉडी में कई बीमारियों जैसे दिल, हृदय और किडनी की बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है. कुछ फूड्स का सेवन करके मरीज शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं. रतालू एक जड़ वाली सब्जी है जो शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद है. चंदन सिंह हाडा ने बताया कि पोषक तत्वों से भरपूर रतालू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है जो शुगर को कंट्रोल करने में असरदार है. इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है. जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल हाई रहता है उनके लिए इस सब्जी का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है. रतालू का सेवन करने से दिल के रोगों का खतरा कम होता है. मधुमेह, कैंसर के साथ मोटापा कम करता है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव भी होते हैं. इसके अलावा विटामिन B6, खून की कमी इन सभी बीमारियों को दूर करने में कारगर है.

Tags: Food, Health, Kota news, Local18, Rajasthan news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment