वसीम अहमद/अलीगढ़. मिर्गी यानी एपिलेप्सी क्रोनिक ब्रेन डिजीज है. मिर्गी की बीमारी होने पर लोगों को बार-बार दौरे पड़ते हैं और इसकी वजह से उनकी जिंदगी बुरी तरह प्रभावित होती है. एपिलेप्सी सबसे कॉमन बीमारियों में से एक है, जो दुनियाभर में 5 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रभावित करती है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के अनुसार मिर्गी की बीमारी के सबसे ज्यादा मामले कम आय वाले देशों में मिलते हैं और भारत में लाखों लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं.
एक अनुमान के मुताबिक मिर्गी से पीड़ित 70% लोगों को सही इलाज मिले, तो वे मिर्गी के दौरे से ठीक हो सकते हैं. फिजियोलॉजिस्ट डॉक्टर फिरदोस बताती हैं कि मिर्गी के दौरे पड़ने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं. जैसे की जन्म के वक्त नॉर्मल तरीके से डिलीवरी ना होना या बच्चों के दिमाग में किसी प्रकार का संक्रमण, सर पर चोट लगना, तेज बुखार चढ़ने के कारण भी ये दौरा पड़ सकता है. इसके अलावा शरीर में ग्लूकोज की कमी होने के कारण भी यह मिर्गी के दौरे पड़ सकते हैं.
यह बीमारी जेनेटिक भी होती है. अगर किसी के परिवार में दौरे पड़ते हो तो इसके ज्यादा चांसेस होते हैं कि उसके जींस की वजह से दूसरों में या बच्चों में यह दौरे पड़ने की संभावना बढ़ जाती है. तो हमें इस बीमारी को नजरअंदाज करने की बजाय तत्काल डॉक्टर को दिखाना चाहिए. बीमारी का पता लगाने के लिए सीटी स्कैन, इजीइ के टेस्ट किए जाते हैं.
कैसे हो सकता है मिर्गी का इलाज
एपिलेप्सी के होते ही सबसे पहले आपको टाइम टू टाइम दवा लेने की जरूरत होती है. इस बीमारी में दौड़ा पढ़ने की जो दवा डॉक्टर द्वारा दी जाती है, वह काफी लंबे समय तक चलती है. मान लीजिए कि अगर आज आखिरी दौरा पड़ा है तो भी उसके बाद 3 साल तक कंटीन्यूअस इसकी दवा चलती है.
दौरा पड़ने के समय ये काम करने चाहिए
अगर किसी को मिर्गी का दौरा पड़ रहा हो तो उस समय घबराने की बजाय उसे तत्काल डॉक्टर के पास लेकर जाएं. दौरा पड़ने के समय मरीज को कभी भी टाइट करके पकड़ना नहीं चाहिए क्योंकि डर के दौरान शरीर में अकड़न बढ़ जाती है जिससे हड्डी टूटने की संभावना बढ़ जाती है. मरीज को दौरा पड़ने के दौरान कभी पानी नहीं दिया जाता.
दौरा पड़ने के दौरान मरीज को फौरन एक तकिया के सहारे लिटा दें. जनरली यह दौरा 1 से 2 मिनट के लिए पड़ता है. इसीलिए इस दौरे के दौरान घबराने की बजाय पेशेंट के साथ यह काम करने चाहिए. जिससे कि मरीज को आराम मिल जाएगा. वैसे तो मिर्गी के दौरे में जान का खतरा नहीं होता. लेकिन अगर हम यह सावधानियां नहीं बरतेंगे तो मरीज को जान का खतरा हो सकता है.
.
Tags: Aligarh news, Health benefit, Local18, Uttar pradesh news
FIRST PUBLISHED : December 4, 2023, 16:54 IST





