traffictail

अगर रोज इतना पिज्जा खाते हैं तो सतर्क हो जाएं! गले और मुंह में घातक बीमारी कैंसर का हो सकता है खतरा, रिसर्च में आई चौंकाने वाली बात

SHARE:

Pizza Increase Risk of Cancer: आधुनिक जीवनशैली में हमारा खान-पान बहुत खराब हो गया है. हम स्वाद के लिए अपने खान-पान को पूरी तरह खराब कर देते हैं. इस चक्कर में हम टॉक्सिन खाने लगते हैं. इस कारण हमें कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है. अब एक नई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. रिसर्च के मुताबिक जो लोग नियमित रूप से पिज्जा या क्रिस्पी चीजों का ज्यादा सेवन करते हैं, उनमें गले और मुंह के कैंसर के होने का जोखिम 25 प्रतिशत तक बढ़ जाता है. यह रिसर्च बहुत बड़े पैमाने पर की गई थी. इसमें 4.5 लाख लोगों के डाइट की प्रवृति पर विश्लेषण किया गया था.

350 ग्राम पिज्जा के इतने नुकसान

ग्लोबल डायबेट्स कम्युनिटी ने रिसर्च में बताया है कि नियमित रूप से 350 ग्राम अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड मुंह और गले के कैंसर के जोखिम को कई गुना बढ़ा सकता है. इन अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड में पिज्जा और क्रिस्पी चीजें प्रमुख खाद्य पदार्थ है. रिसर्च में यह भी कहा गया है कि 350 ग्राम पिज्जा एक पैकेट क्रिस्पी चीजों के बराबर है. अन्य अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड में केक, फिज्जी ड्रिंक, मिठाई और कई तरह के फास्ट फूड शामिल हैं. यह रिसर्च बहुत बड़े पैमाने पर की गई है. इसमें 4.5 लाख लोगों को शामिल किया गया था. इन लोगों के नियमित खान-पान को नोट किया गया. इसके बाद पाया गया कि नियमित रूप से पिज्जा खाने वालों में मुंह और गले के कैंसर होने का जोखिम 25 प्रतिशत तक ज्यादा था.

यंग जेनेरेशन ज्यादा करते हैं सेवन

रिजल्ट में पाया गया कि अध्ययन में शामिल युवा, लंबे और फिजिकली एक्टिव लोग अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का सेवन ज्यादा करते हैं. हालांकि अध्ययन में यह भी सामने आया कि जो लोग अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का सेवन ज्यादा करते थे उनमें अल्कोहल सेवन करने की प्रवृति कम थी. लेकिन अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड के साथ ज्यादा फैट, सोडियम और कार्बोहाइड्रैट का सेवन ज्यादा करने लगे थे. ये सभी चीजें बेहद हानिकारक साबित होते हैं. अध्ययन के लेखक फर्नांडा मोरालेस बर्सटीन ने बताया कि सामान्य डाइट में अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का सेवन जितना कम होगा, शरीर के उपरी हिस्से में कैंसर होने का जोखिम उतना कम होगा. यह अध्ययन यूरोपियन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित हुआ है.

इसे भी पढ़ें-सुबह-सुबह प्रोटीन की खुराक से पूरे दिन बने रहें तरोताजा, ओट्स और एप्पल से बनाएं क्रंबल रेसिपी

इसे भी पढ़ें-सर्दी में डायबिटीज मरीजों के लिए ये हैं 5 सिंपल सूत्र, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर, बस कर लें ये काम

Tags: Cancer, Health, Health tips, Lifestyle

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment