traffictail

डेंगू में इस दवा को लेना बेहद खतरनाक, सिर्फ इस गोली से हो सकता है पूरा इलाज, कीमत महज 1 रुपया !

SHARE:

हाइलाइट्स

डेंगू के मरीजों को पेनकिलर या एंटीबायोटिक दवाएं नहीं लेनी चाहिए.
यह एक वायरल इंफेक्शन है और इसमें पैरासिटामोल ही लेनी चाहिए.

Best Tablet For Dengue: अधिकतर लोग बुखार आने पर एंटीबायोटिक दवाएं लेना शुरू कर देते हैं. उन्हें लगता है कि इन दवाओं को लेने से बीमारी कम समय में ठीक हो सकती है. हालांकि कई बार ऐसा करना बेहद खतरनाक साबित होता है और लोगों की कंडीशन बिगड़ जाती है. डेंगू होने पर भी तमाम लोग एंटीबायोटिक दवाओं को ज्यादा असरदार मानते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि डेंगू एक वायरल फीवर है और इसमें एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर को गंभीर नुकसान हो सकता है. ऐसे में डेंगू होने पर कौन सी दवा लेनी चाहिए और ट्रीटमेंट कैसा होना चाहिए. इस बारे में जरूरी बातें डॉक्टर से जानते हैं.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत के अनुसार डेंगू एक वायरल फीवर है, जिसका इलाज सही तरीके से होने पर एक से दो सप्ताह में रिकवरी हो सकती है. दिसंबर के महीने तक मच्छरों का प्रकोप रहता है और उत्तर भारत में यह बीमारी साल के आखिरी महीने तक लोगों पर खूब कहर बरपाती है. डेंगू फीवर के दौरान लोगों को अपनी कंडीशन के अनुसार दिन में 2 से 3 बार पैरासिटीमोल टेबलेट लेनी चाहिए. यह डेंगू होने पर सबसे सुरक्षित और असरदार दवा है. कोई अन्य दवा लेना नुकसानदायक हो सकता है. अधिकतर लोग डेंगू में एंटीबायोटिक्स को फायदेमंद समझते हैं, लेकिन यह गलतफहमी है. अधिकतर मामलों में डेंगू का इलाज पैरासिटामोल से ही किया जाता है. सीवियर केस में अन्य दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है.

डॉक्टर की मानें तो डेंगू के लक्षण दिखने पर पेनकिलर, एंटीबायोटिक और एंटीवायरल दवाएं लेने से बचना चाहिए. डॉक्टर की सलाह के बिना बुखार आने पर ये दवाएं लेना खतरनाक हो सकता है. डेंगू होने पर ये दवाएं लेने से प्लेटलेट काउंट कम हो सकता है और कंडीशन गंभीर हो सकती है. डेंगू होने पर उसकी जटिलताओं को रोकने के लिए सभी को दर्द निवारक दवाओं और अन्य ओवर-द-काउंटर मिलने वाली दवाओं के जरिए खुद से इलाज करने से बचना चाहिए. पेनकिलर्स लेने से इंटरनल ब्लीडिंग की कंडीशन पैदा हो सकती है. इससे सभी को बचना चाहिए. सिर्फ पैरासिटामोल ही सबसे सेफ दवा है.

यह भी पढ़ें-  प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए खतरनाक हो सकते हैं 3 फ्रूट्स ! तुरंत बना लें दूरी, वरना सेहत को होगा गंभीर नुकसान

Tags: Dengue, Health, Lifestyle

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment