traffictail

एक लड्डू रोज और वेट लॉस, डॉक्टर भी मानते हैं इसका लोहा; जानें इसकी खासियत

SHARE:

 शिखा श्रेया/रांची. अगर ठंड के मौसम में आप वजन कम करने की सोच रहे हैं और ठंड की वजह से बाहर मॉर्निंग वॉक व एक्सरसाइज करने का मन नहीं करता है, तो भी कोई बात नहीं.क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे लड्डू के बारे में बताने वाले हैं.जिसको आप हर दिन खाकर अपना वजन आसानी से और तेजी से भी कम कर सकते हैं.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं बाजारे से बने लड्डू की. झारखंड की राजधानी रांची के आसपास के खेतों में बाजरे की काफी खेती होती है.यहां की स्थानीय महिलाएं घर में बाजरे का लड्डू बनाया करती है. बाजरे का लड्डू वजन घटाने में बड़ा कारगर साबित होता है.इसे आप हर दिन सुबह में नाश्ते में खा सकते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें उच्च फाइबर होता है.जिससे एक लड्डू में ही आपका पेट भर जाएगा और आपको लंबे समय तक भूख भी नहीं लगेगी.

बनाने में भी लगता है 5 मिनट
रेसिपी की बात करें तो बाजरे का लड्डू बनाना बड़ा आसान है. बाजरा लड्डू बनाकर बेचती हुई विनीता ने कहा कि  सबसे पहले आपको बाजरा को अच्छे से मिक्सर में पीस लेना है. पीसने के बाद इसे कड़ाई में दो चम्मच घी के साथ भूनना है. हल्का ब्राउन होने के बाद इसे उतार लेना है और फिर इसमें ड्राई फ्रूट्स, पिसा हुआ खजूर, गुड और थोड़ा घी डालकर अच्छे से मिलाना है और इसे गोल आकार में लड्डू बना लेना है. विनीता आगे कहा कि  यह लड्डू खाने में बेसन और गोंद के लड्डू से भी अधिक स्वादिष्ट लगता है. वहीं, इसके फायदे की बात करें तो इसमें कैलरी की मात्रा बहुत कम होती है व उच्च फाइबर की वजह से यह वजन घटाने कारगर साबित होता है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
रिम्स हॉस्पिटल का जनरल फिजिशियन जेके मित्र ने कहा कि बाजरे में उच्च फाइबर होता है.फाइबर के वजह से आपका डाइजेशन ठीक रहेगा और आपका पेट सिर्फ एक लड्डू खाने के बाद काफी भरा लगेगा. इससे आप बहुत अधिक नहीं खा पाएंगे ,वह भी लंबे समय तक. आपको लम्बे समय तक भूख भी नही लगेगी. इसमें कैलरी की मात्रा 100 होती है. इसीलिए वजन घटाने के लिए यह अच्छा ऑप्शन है.इसके अलावा इसमें विटामिन ई आर मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो इम्युनिटी सिस्टम को भी बूस्ट करता है

Tags: Health, Jharkhand news, Local18, Ranchi news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment