अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ: सर्दियां शुरू हो चुकी है, मौसम पल-पल बदल रहा है. कभी बारिश कभी धूप तो कभी तेज ठंड के साथ ही शीतलहर का भी रात के वक्त एहसास होने लगा है. ऐसे में बदलते मौसम में अक्सर लोगों को जुकाम, खांसी और बुखार की शिकायतें होती हैं. इस बदलते मौसम में किस तरह अपनी सेहत का ध्यान रखें इस पर जब राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी और कायचिकित्सा विषय में एचडी और पीएचडी डॉ. धर्मेंद्र से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम में लोग बिस्तर से तुरंत उठते ही बाहर चले जाते हैं, योग करने लग जाते हैं. एकदम से गर्मी से ठंडे में जाना ही लोगों को बीमार बनाता है.
सबसे खास बात यह है कि सुबह बिस्तर से जैसे उठें तुरंत बिस्तर ना छोड़ें बल्कि उठाकर दो मिनट बिस्तर पर ही अपनी बॉडी को आराम दें. इसके बाद बिस्तर से उठते ही अगर आपकी तुरंत नहाने की आदत है तो नहाते वक्त सबसे पहले गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें.पानी को सीधा सिर पर डालते हुए ना नहाएं बल्कि पहले पैरों पर फिर शरीर पर और इसके बाद यानी अंत में सिर पर डालकर नहाएं. नहाते समय सर्दियों में इन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखेंगे तो कभी भी बीमार नहीं पड़ेंगे.
गर्म कपड़े पहन कर ही बाहर निकलें
डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि सर्दियां आ चुकी हैं. ऐसे में घर से बाहर निकलते हुए दिन के वक्त हल्का स्वेटर लेकिन रात के वक्त अगर आप निकल रहे हैं तो भारी स्वेटर पहन कर ही बाहर निकलें क्योंकि रात के वक्त शीतलहर चल रही है और सबसे कम तापमान रात के वक्त का ही रहता है. गर्म कपड़े पहनकर बाहर जायेंगे तो कभी भी सर्दी से आपको जुकाम, खांसी या बुखार जैसी शिकायतें नहीं होंगी. बच्चों को भी बाहर ले जाएं तो उनके कान ढक दें और उनको गर्म कपड़े ही पहना कर बाहर लेकर जाएं.
पीने के लिए भी गर्म पानी का करें इस्तेमाल
डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि पीते वक्त गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें. हमेशा अपनी और ठंडा पानी सर्दियों में एकदम बंद कर दें. इससे गला खराब नहीं होगा और कफ जैसी दिक्कत भी नहीं बनेगी, जिससे आप पूरी सर्दी भर सेहतमंद रह सकते हैं और बीमारियों से दूर रह सकते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : November 16, 2023, 16:23 IST





