अनूप पासवान/कोरबाः आज के भागदौड़ भरी जीवन में, युवा पीढ़ी फिट रहने को लेकर जिम जाना वर्कआउट करना सबसे पहली प्राथमिकता मानती है. हर युवा का इच्छा है कि उसका शरीर गुड लुकिंग और फिट रहे, और उसके लिए वे विभिन्न तरीकों से मेहनत करते हैं. अगर आप भी पहली बार जिम जा रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. जिम के दौरान कुछ गलतियां आपके लिए कठिनाईयां बना सकती हैं, इसलिए सबसे पहले सही जिम और सही ट्रेनर का चयन करें. जिम में वर्कआउट के बारे में हमने जिम ट्रेनर, हसीब अंसारी से बातचीत की.
युवाओं को जिम में लंबे समय से ट्रेनिंग देने वाले ट्रेनर हसीब अंसारी ने बताया कि अगर आपका मूड जिम में जाकर वर्कआउट करने का है, तो सबसे पहले पूरी कॉन्फिडेंस के साथ लक्ष्य रखना होगा कि आपको किस तरह की बॉडी बनानी है. इसके बाद एक सही जिम का चयन करें. बेहतर जिम का चयन करने के बाद आप अपने लिए एक बेहतर ट्रेनर का चयन करें जो आपको प्रॉपर ट्रेनिंग दे. और अपने डेली रूटीन के लिए एक चार्ट बनाएं.
सबसे पहले काम जब आप जिम में पहली बार एंट्री करते हैं, तो ट्रेनर से पहले सभी इक्विपमेंट्स के बारे में जानकारी लें. उसके बाद, तुरंत हैवी वर्कआउट ना करते हुए आप वार्मअप और स्ट्रेचिंग पर फोकस करें. ट्रेनर द्वारा स्टेप-बाय-स्टेप वर्कआउट बताया जाएगा, उसे फॉलो करें.
इक्विपमेंट्स का इस्तेमाल करने से पहले रखें विशेष ध्यान
1. जिम में वर्कआउट के लिए ढेर सारे इक्विपमेंट्स मौजूद होते हैं जिनका उपयोग अलग-अलग प्रकार से किया जाता है. इन मशीनों का गलत उपयोग आपके लिए मुसीबत बन सकता है इसलिए जिम ट्रेनर के मार्गदर्शन में ही इन इक्विपमेंट का इस्तेमाल करें.
2. जिम के साथ बैलेंस डाइट भी बहुत जरूरीअगर आप जिम जॉइन कर रहे हैं और अपने वर्कआउट के अनुरूप संतुलित आहार नहीं लेंगे तो इससे आपके शरीर को नुकसान होगा. आपकी वजन और वर्कआउट के अनुसार ट्रेनर द्वारा डाइट चार्ट बनवाना चाहिए. बाहर के जंक फूड को छोड़कर घर के ही खाने पर फोकस होना चाहिए.
3. वर्कआउट के साथ शरीर को आराम की भी जरूरत
4. जिम में वर्कआउट के साथ आपके शरीर को उतनी ही आराम की भी जरूरत पड़ती है. वर्कआउट के दौरान आपकी मसल्स टूटते हैं इसलिए इन्हें फिर से रिकवर होने के लिए आराम देने की भी जरूरत होती है. इस दौरान आपको नींद पूरी करने की जरूरत होती है.
सप्लीमेंट जरूरी है या नहीं
जिम ट्रेनर हसीब अंसारी ने बताया कि वर्कआउट के दौरान सप्लीमेंट का इस्तेमाल करना नुकसानदायक नहीं होता. इस बात का ख्याल रखा जाए की सप्लीमेंट किसी अच्छी कंपनी का है या नहीं. जो युवा के जिम नया ज्वाइन किए हुए उन्हें सप्लीमेंट का इस्तेमाल शुरू से नहीं करना चाहिए. वर्कआउट शुरू करने के 2 महीने तक आपके घर के ही बैलेंस डाइट पर निर्भर होना चाहिए.
.
Tags: Chhattisagrh news, Health tips, Korba news, Local18
FIRST PUBLISHED : November 16, 2023, 16:29 IST





