traffictail

यह कोई मामूली बिस्कुट नहीं… सेहत के लिए है बेहद लाभकारी, UP का यह किसान कर रहा है तैयार

SHARE:

निखिल त्यागी/सहारनपुर: आमतौर पर खुशियां बांटने के लिए लोग मिठाई का आदान प्रदान करते हैं. लेकिन बाजार में मिलने वाली मिठाई की गुणवत्ता लोगों के विश्वास पर खरा नहीं उतरती. सहारनपुर के एक किसान द्वारा जनपद में मोटे अनाज से मिलेट्स के बिस्किट बनाकर लोगों के लिए उपलब्ध कराये गए हैं. ऑर्गनिक विधि से तैयार मिटे अनाज से किसान उत्पाद बनाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का काम कर रहा है. किसान द्वारा तैयार सभी उत्पाद गुणवत्ता के मानकों पर पूर्णतया शुद्ध है.

सहारनपुर के किसान संजय सैनी ने बताया कि मिलेट्स उत्पाद की स्टॉल लगाकर लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जा रही है. उन्होंने बताया कि खेत मे उगाया गया मोटा अनाज औऱ उससे बनाये गए मिलेट्स के उत्पाद पूर्णतया ऑर्गेनिक है तथा गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए इसमें प्रयुक्त दूध, घी, शक्कर, पनीर आदि भी ऑर्गेनिक है. किसान ने बताया कि मोटे अनाज से खाने में प्रयुक्त कई उत्पाद व्यक्ति को शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखते हैं.

मिलेट्स के आठ उत्पाद किये तैयार

किसान संजय सैनी ने बताया कि ऑर्गनिक विधि से उगाए गए अनाज से मिलेट्स के आठ तरह के बिस्किट स्टॉल पर उपलब्ध है. संजय सैनी ने बताया कि खेत मे उगायी गयी जंवार, चौलाई, बाजरा कंगनी, सामक आदि फसलो से आठ प्रकर के मिलेट्स के बिस्किट स्टाल पर मिल रहे हैं. जिनका दाम 250 ग्राम का 150 रूपये से शुरू है.यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है. उन्होंने बताया कि मिलेट्स के बिस्कुट बनाने के लिए मधुसूदन घी तथा गुड़ व शक्कर का प्रयोग किया जाता है. इसके अलावा बाजार से मिलने वाला दूध पाउडर या भैंस व गाय का शुद्ध दूध भी प्रयोग किया जाता है.

स्वास्थ्य के लिए गुणकारी

संजय सैनी ने बताया कि ऑर्गनिक उत्पाद से लोग पूर्णतया स्वस्थ रहें यही हमारा उद्देश्य है. उन्होंने बताया कि बाजार में मिलने वाली अधिकतर चीजों में मिलावट होती है. संजय सैनी ने बताया कि लोग जहर मुक्त खाने के उत्पादों से दूर रहकर और ऑर्गनिक विधि से तैयार उत्पादों का अपने घर में प्रयोग करें, यही हमारा उद्देश्य है. संजय सैनी ने कहा कि मोटे अनाज से तैयार उत्पादों से जहां लोगों का स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा, वहीं इससे किसानों की आमदनी बढ़ने की भी संभावना अधिक होती है.

Tags: Food, Food 18, Health benefit, Hindi news, Local18

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment