अर्पित बड़कुल/दमोह: दमोह के हाट बाजारो में आसानी से मिलने वाली यह औषधि सब्जी ह्रदय सबंधी रोगों का रामबाण इलाज है.कुंदरू में अनेक तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके हृदय को स्वस्थ बनाता है. फ्लेवोनोइड्स, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, और एंटीबैक्टीरियल पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में सहायता करता है.इसका सेवन आप सब्जी बनाकर, कच्चा खा सकते है, चूर्ण बनाकर खा सकते है और जूस बनाकर भी कर सकते हैं.साथ ही कच्चा कुंदरू खाने के कई फायदे हैं.
ये काफी स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है.इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं.कच्चे कुंदरू में आयरन, विटामिन बी2, विटामिन बी1, फाइबर, कैल्शियम और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं.इससे ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है.पेट की बड़ी हुई चर्बी को कम करने में कारगर है. इसके अलावा हृदय सम्बंधी समस्याओं और पेट से जुड़ी समस्याओं में भी कच्चा कुंदरू खाया जा सकता है.कच्चा कुंदरू पाचन तंत्र के लिए बेहतरहोता है.इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो आपके पाचन तंत्र को सही रखता है.साथ ही इससे गैस, अपच और कब्ज की दिक्कत भी नहीं होती है.इसे आप सलाद के साथ खास सकते हैं.
मीठे कुंदरू का करना चाहिए इस्तेमाल
आयुर्वेद चिकित्सक डॉ अनुराग अहिरवाल ने कहा कि यह औषधि सब्जी आसानी से किसी भी जगह सरवाइव कर जाता है. बारिश के मौसम में यह अक्सर ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी इलाकों में पाया जाता है. यह दो प्रकार का होता है मीठा और कड़वा जिनमें से मीठे कुंदरू का इस्तेमाल करना चाहिए ब्लड शुगर के लेवल को कम करता,पत्थरी को गलाने में कारगर है. वजन कम करने के लिए यह रामबाण औषधि सब्जी है.
.
Tags: Damoh News, Health News, Local18, Madhya pradesh news
FIRST PUBLISHED : November 13, 2023, 16:23 IST





