traffictail

दवा से कम नहीं है ये एक कप चाय! सर्द में स्वास्थ्य को रखेगी ठीक, कीमत मात्र 7 रुपए

SHARE:

मोहन ढाकले/बुरहानपुर. घर में शक्कर से बनने वाली चाय तो रोज पीते होंगे लेकिन बुरहानपुर के बस स्टैंड क्षेत्र में गुड़ से बनने वाली उपसरपंच चाय की दुकान पर दूध और गुड़ से चाय बनाई जाती है. जो स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होती है. मात्र ₹7 में यह चाय मिल रही है. इसको पीने के लिए जिले के साथ सीमा से लगे हुए महाराष्ट्र के करीब एक दर्जन से अधिक गांव के लोग भी दुकान पर पहुंचते है. सर्द मौसम में गुड़ की चाय पीना लोग अधिक पसंद कर रहे हैं. सुबह से देर रात तक लोग इस दुकान पर चाय पीने के लिए आते है.

दुकान संचालक शरद महाजन से लोकल 18 की टीम ने बात करते हुए बताया कि 1 वर्ष पहले मेरे द्वारा यहां पर गुड से बनने वाली चाय उप सरपंच नाम से शुरू की थी. पहले लोगों को अजीब लगा लेकिन जब लोगों ने चाय पीना शुरू किया तो उन्हें अच्छा लगा और सर्द मौसम में इसे अब लोग पसंद करने लगे हैं. पहले से इस मौसम मै डिमांड बढ़ गई है. अब रोजाना करीब 900 से अधिक कप में रोज चाय बेच रहा हूं.

टाइमिंग से बनाई जाती है चाय
जिले की इस दुकान पर टाइमिंग से चाय बनाई जाती है. 4 लीटर के दूध से बनने वाली चाय को मात्र 17 मिनट तक ही बनाया जाता है जिसमें 80 कप चाय बनती है. ज़िले के बुजुर्गो का कहना है कि शरीर के लिए इस मौसम में गुड़ की चाय पीना लाभकारी होता है. शरीर का तापमान यह चाय कंट्रोल करती है.

.

FIRST PUBLISHED : November 7, 2023, 12:13 IST

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment