प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में पूछताछ के लिए 2 नवंबर को तलब किया है. ईडी, अरविंद केजरीवाल से पूछताछ और उनका बयान दर्ज करेगी. AAP के दो नेता, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह, पहले ही कथित शराब घोटाले में ईडी की गिरफ्त में हैं.
केजरीवाल पर क्या आरोप हैं?
ईडी ने पीएमएलए (PMLA) कानून के तहत अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया है. केंद्रीय एजेंसी ने, दिल्ली की विवादित एक्साइज पॉलिसी मामले में अपनी चार्जशीट में केजरीवाल के नाम का उल्लेख किया है. कहा है कि इस पॉलिसी को तैयार करने और लागू करने के संबंध में आरोपी आम आदमी पार्टी (आप) के नेता केजरीवाल के संपर्क में थे.
कौन है बुचीबाबू जिसने दिया बयान?
शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल से सीबीआई पूछताछ कर चुकी है. यह पहला मौका है जब ईडी ने केजरीवाल को समन किया है. इस समन के पीछे एक शख़्स का बयान अहम है और उसका नाम है बुचीबाबू. ईडी ने अपनी चार्जशीट में दावा किया है कि उसने कथित तौर पर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता से जुड़े अकाउंटेंट बुचीबाबू का बयान दर्ज किया है.
किस मुख्यमंत्री की बेटी से कनेक्शन?
बुचीबाबू गोरांटला ने अपने बयान में कहा है कि के. कविता और मुख्यमंत्री केजरीवाल तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बीच राजनीतिक सांठगांठ थी. आपको बता दें कि के. कविता तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी हैं. दिल्ली की विवादित एक्साइज पॉलिसी केस में उनके खिलाफ भी केस दर्ज है. ईडी पूछताछ कर चुकी है.
केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो? क्या है मनोज तिवारी का कनेक्शन, AAP क्यों ले रही नाम

साउथ लॉबी का हिस्सा
ईडी ने अपनी चार्जशीट में ‘साउथ लॉबी’ का जिक्र किया है और आरोप लगाया है कि के. कविता साउथ लॉबी का हिस्सा थीं. ईडी के मुताबिक दक्षिण भारत के कुछ प्रभावशाली नेताओं व शराब कारोबारियों ने दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी का फायदा उठाने के लिए एक नेक्सस बनाया. इसी साउथ ग्रुप ने AAP को कथित तौर पर 100 करोड़ रुपए की घूस दी थी.
.
Tags: AAP, Arvind kejriwal, K Chandrashekhar Rao
FIRST PUBLISHED : November 1, 2023, 12:54 IST





