गुरुग्राम. दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक 17 महीने की बच्ची ऐसी बीमारी से ग्रसित है, जिसके उपचार के लिए एकमात्र 17 करोड़ रुपए का टिक्का है. जो अमेरिका से मंगवाया जाता है. खास बात यह है की ये टिक्का बच्चे की उम्र के 2 साल तक ही लगाया जा सकता है. शिवांशी मिश्रा के माता-पिता को जब इस बीमारी का पता चला तो वह कैनविन अयोग्य धाम पहुंचे, क्योंकि कैनविन इससे पहले भी इसी बीमारी से ग्रसित दो बच्चो रेयांश मदान और कनव जांगड़ा के उपचार के लिए लोगों से अपील कर क्राउड फंड इकट्ठा कर चुका है.
कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक डॉक्टर डीपी गोयल के मुताबिक, स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए )नामक ये बीमारी इतनी घातक है कि इसका एकमात्र टीका अमेरिका में ही बनता है. डीपी गोयल के मुताबिक सोमवार को बच्ची के माता-पिता कैनविन फाउंडेशन में आए थे और गुहार लगाई कि 17 करोड़ एकत्रित करने में उनकी मदद करे. डीपी गोयल ने उन्हें आश्वस्त किया कि पहले भी दो बच्चे के इलाज के लिए वह लोगो से अपील कर फंड इक्ट्ठा कर चुके हैं और इस बार भी वह क्राउड फंडिंग का आग्रह करेंगे.
डीपी गोयल के मुताबिक, ये टिक्का 2 साल तक ही लगाया जा सकता है. यानी दो साल होने से जितना पहले यह टिक्का लग जाए उतना ही ज्यादा फायदा होता है. बच्ची अभी 17 महीने की है, अभी उसके पास 7 महीने का समय है. डॉक्टर ने बताया कि ये बीमारी दुनिया में 10 हजार बच्चों में से एक को होती है. कैनविन अब बच्ची के मदद के लिए हर संभव प्रयास करेगा. बच्ची की मदद के लिए बकायदा एक बैंक अकाउंट खुलवाया गया है, जिसमे कोई भी व्यक्ति 1 रुपए से ले कर मनचाही रकम दान कर सकता है. बता दें कि अगर बच्ची के लिए ये फंड इक्ट्ठा नहीं होता है तो जितना रुपये जिस अकाउंट से आया है, उसी अकाउंट में रुपए वापिस जाने का भी प्रावधान है.

इस खाते में करें दान
बच्ची का परिवार गुरुग्राम के सेक्टर 43 में रहता है और बच्ची के पिता एक निजी आईटी कंपनी में लीड कंसल्ट है. बच्ची के पिता आकाश मिश्रा और मां आरती शुक्ला ने मार्मिक अपील करते हुए कहा है कि शिवांशी का जीवन बचाना आप सबके हाथ में है. उन्होंन् कहा कि अकाउंट नंबर:-222333008081137, IFSC CODE:-RATN0VAAPIS में दान देकर उनकी मदद कर सकते हैं.
.
Tags: Gurgaon comedy festival, Haryana latest news, Haryana news live, Haryana News Today
FIRST PUBLISHED : November 1, 2023, 08:09 IST





