traffictail

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली में बढ़ने वाली है ठंड, दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी, जानें देश के मौसम का हाल

SHARE:

हाइलाइट्स

आंध्र प्रदेश, गोवा और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
सिक्किम और जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश संभव है.

नई दिल्लीः एक हल्के पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर मौसम का रुख बदलने वाला है. इसके कारण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है. वहीं इसका असर मैदानी इलाकों पर स्पष्ट रूप से नजर आने वाला है. खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में ठंड तेजी से बढ़ेगी. मौसम विभाग ने कहा कि इस हफ्ते दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

हिमाचल प्रदेश में 2 और 3 नवंबर से ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है. इसी दौरान जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में बारिश की तो कोई संभावना नहीं है. लेकिन ठंड बढ़ती जाएगी. दिल्ली में 6 नवंबर तक सुबह के वक्त धुंध नजर आने वाली है. वहीं तमिलनाडु में 5 नवंबर तक बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. आंध्र प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम सहित पश्चिम बंगाल पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है.

वहीं आज के मौसम की बात करें तो स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिणी कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है. तटीय आंध्र प्रदेश, गोवा और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. सिक्किम और जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश संभव है. 24 घंटों के बाद दक्षिणी ओडिशा में हल्की छिटपुट बारिश की संभावना है. दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण का उच्च स्तर है.

Tags: IMD alert, Weather Update

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment