traffictail

Flipkart से मंगाई किचन की चिमनी, मिला सिर्फ टुकड़ा और बुरादा, फिर कंपनी ने कर दी हद

SHARE:

Flipkart Scam News: ऑनलाइन शॉपिंग आम जनमानस के जीवन पूरी तरह से घुल गया है. लोग छोटी से बड़ी चीजें खरीदने के लिए तुरंत ऑनलाइन शॉपिंग ऐप पर पहुंच जाते हैं, वे इस बात से बेखबर रहते हैं कि उनके साथ स्कैम या फ्रॉड भी हो सकता है. अभी हाल में एक ग्राहक फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर स्कैम का शिकार हुआ है.

एक शख्स ने फ्लिपकार्ट से अपने रसोई (Kitchen) के लिए चिमनी का ऑर्डर किया था कि उसकी डिलीवरी आसानी से हो जाएगी और उसका इंस्टॉलेशन भी आराम से हो जाएगा, लेकिन डिब्बे को खोलने पर निराशा हाथ लगी और शख्स शॉक में चला गया. चिमनी पूरी तरह से अस्त-व्यस्त स्थिति में थी और वह कई टुकड़ों में बिखर गई थी. उसके टुकड़े डिब्बे में इधर-उधर पड़े हुए थे.

शख्स को पूरी तरह से डैमेज चिमनी का फ्लिकार्ट ने 6 अक्टूबर को डिलीवर किया था. काफी शिकायत के बाद भी कंपनी ने 13 दिन तक सुध नहीं ली. थक हार कर उसने सोशल मीडिया साइट X (पूर्व में ट्वीटर) के सहारा लिया. @tomplayjr नाम की आइडी प्रोडक्ट का वीडियो के साथ फोटो शेयर करते हुए शख्स ने लिखा, ’13 दिन हो गए लेकिन फ्लिपकार्ट ने न ही इसको रिटर्न किया और न ही इसका रिफंड दिया (समस्या का सामाधान नहीं किया).’ उसने कई कंज्यूमर फोरम सहित कई लोगो को टैग किया तब फ्लिपकार्ट ने प्रतिक्रिया दिया.

मंगाया था 1 लाख का Sony TV, डिब्बे से निकला Thomson टीवी, फजीहत होने के बाद Flipkart ने दिया जवाब

फ्लिपकार्ट ने लिखा, ‘इसके बारे में खेद है. हम हालिया ऑर्डर के बारे में आपकी चिंता को समझते हैं. निश्चिंत रहें, समाधान में आपकी सहायता के लिए हमारी टीम आपके संपर्क में रहेगी. हम आपके धैर्य के लिए आभारी हैं.’ इसके बाद शख्स ने सवाल किया, ‘कब?’. तब, फ्लिपकार्ट ने दुबारा रिप्लाई किया, ‘ऑर्डर के संबंध में आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है. हम देख रहे हैं कि आप इसके लिए पहले ही हमसे संपर्क कर चुके हैं. आपको हमारा आश्वासन है कि हम आपकी चिंता पर विचार कर रहे हैं और हम कॉल या ईमेल के माध्यम से आपसे संपर्क करेंगे.’

हालिया की घटनाएं फ्लिपकार्ट की ग्राहकों के प्रति उसकी उत्तरदायित्व और जवाबदेही में लपारवाही को दिखाता है. असुविधा होने के बाद ग्राहकों को अधर में छोड़ देने साख पर भी सवाल खड़ा कर सकती है, हालांकि इस ग्राहक के साथ आगे क्या हुआ इसकी जानकारी न्यूज18 के पास नहीं है और न ही न्यूज18 कंपनी किसी तरह के आरोप लगा रही है.

Tags: Flipkart, Flipkart sale

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment