traffictail

Rajasthan Chunav: CPIM ने जारी की 17 प्रत्याशियों की सूची, अमराराम दांतारामगढ़ से उतरेंगे मैदान में

SHARE:

हाइलाइट्स

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023
सीपीआईएम ने भी चुनाव में ठोकी ताल
पार्टी ने पिछली बार उतारे थे 28 उम्मीदवार

जयपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव के रण में सीपीआईएम ने भी अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं. सीपीआईएम ने 17 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है. पार्टी के राज्य सचिव कामरेड अमराराम फिर सीकर जिले के दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरेंगे. वे पहले भी इस विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं. वहीं उससे पहले तीन बार सीकर जिले की धोद विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं. गत चुनावों में वे दांतारामगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी से चुनाव हार गए थे.

राज्य सचिव अमराराम ने सोमवार को राजधानी जयपुर में प्रेसवार्ता कर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि पार्टी ने धोद से पूर्व विधायक पेमाराम, लक्ष्मणगढ़ से विजेन्द्र ढाका, सीकर से उस्मान खान, हनुमानगढ़ से रघुवीर वर्मा, भादरा से वर्तमान विधायक बलवान पूनिया, नोहर से मंगेज चौधरी, रायसिंहनगर से श्योपतराम मेघवाल,अनूपगढ से शोभासिंह ढिल्लो और डूंगरपुर से गौतम डामोर को चुनाव मैदान में उतारने का निर्णल लिया है.

Rajasthan Chunav: CPIM ने जारी की 17 प्रत्याशियों की सूची, अमराराम दांतारामगढ़ से उतरेंगे मैदान में

गत बार पार्टी ने 28 उम्मीदवार उतारे थे
वहीं तारानगर से निर्मल प्रजापत, सरदारशहर से छगनलाल चौधरी, सादुलपुर से सुनील पूनिया, झाड़ोल से प्रेम पारगी, लांडनूं से भागीरथ यादव, नावां से कानाराम बिजारणियां और डूंगरगढ से गिरधारीलाल महिया को टिकट दिया गया है. सीपीआईएम के राज्य सचिव अमराराम ने कांग्रेस से गठबंधन को लेकर कहा कि गठबंधन की राज्य स्तर पर कोई भी चर्चा नहीं हुई है. पिछले चुनावों में सीपीआईएम ने 28 उम्मीदवार उतारे थे. उनमें से केवल दो ही प्रत्याशी अपनी जीत दर्ज करा पाए थे. लेकिन पार्टी इस बार महज 17 सीटों पर ही प्रत्याशी उतार रही है.

नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने पर्चा भरने की तारीखों का ऐलान कर दिया है ताकि कार्यकर्ता जुट सकें और वे अपनी नामांकन रैली में शक्ति प्रदर्शन कर सकें. राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को मतदान होगा. उसके बाद तीन दिसंबर को मतगणना होगी.

Tags: CPIM, Jaipur news, Rajasthan elections, Rajasthan news, Sikar news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment