traffictail

नाखून चबाना इतना खतरनाक, Video देखकर आप भी कहेंगे क्यों बुजुर्ग कहते थे ये ‘गंदी बात’

SHARE:

नई दिल्‍ली. अक्‍सर लोगों में खाली बैठे-बैठे या फिर काम के दौरान नाखून चबाने की आदत देखी गई है. आपके घर या जान पहचान में कोई न कोई ऐसा जरूर मिल जाएगा जिसे नाखून चबाने की आदत है. इस वक्‍त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे एक बार अगर आप देख लेंगे तो शायद अपनी आदत को तुरंत छोड़ देंगे. लैब टेस्‍ट के आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि नाखून में भरा मैल कुछ और नहीं बल्कि कीड़े हैं.

इंदौर हाइलाइट्स नामक इंस्‍टाग्राम पेज से इस वीडियो को शेयर किया गया है. कैप्‍शन में लिखा गया, ‘अगर नाखून खाने की आदत है तो इसे देख लो और नहीं है तो जिसे आदत है उसे दिखा दो.’ वीडियो में नजर आ रहा शख्‍स शुरुआत में अपने नाखून खाता हुआ नजर आ रहा है. इसके बाद उसके नाखून में भरे मैल को बेहद करीब से दिखाया जाता है. शख्‍स किसी नुकीली चीज से हाथ में फंसे इस मैल को निकालता है.

यह भी पढ़ें:- अमेरिका में बसने की रखते हैं इच्‍छा? अब न लें टेंशन, बाइडन सरकार के इस फैसले से होगा 80 लाख भारतीयों को फायदा



फिर मैल को कांच के शीशे पर रख कर उस पर कैमिकल जैसी कोई चीज डाली जाती है. फिर शीशे के उपर एक और शीशा रख कर उसे माइक्रोस्‍कोप के सामने रखा जाता है. जांच के दौरान पता चलता है कि मैल के अंदर बहुत सारे कीड़े हैं, जो बेहद तेजी से हिल रहे  हैं. न्‍यूज18 अपने स्‍तर पर इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर सकता है. अगर यह रिसर्च पूरी तरह से सही है तो लोग निश्चित तौर पर हाथ के नाखून खाना छोड़ देंगे.

Tags: Hindi news, Indore news, Indore viral video, Research

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment