traffictail

Delhi Excise policy case: शुगर का मरीज हूं… आंख द‍िखानी है, संजय स‍िंह की मांग पर कोर्ट ने क‍िस ल‍िए कहा …देखना द‍िक्‍कत न हो

SHARE:

दिल्ली आबकारी घोटाले से संबंधित धन शोधन मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) नेता और सांसद संजय सिंह को न्‍याय‍िक ह‍िरासत अवध‍ि खत्‍म होने पर राऊज एवेन्यू कोर्ट में शुक्रवार को पेश क‍िया गया. कोर्ट ने संजय स‍िंह की ज्‍यूड‍िश‍ियल कस्‍टडी को 10 नवंबर तक बढ़ा द‍िया है. इस दौरान संजय स‍िंह ने खुद को डॉक्‍टर से द‍िखाने की मांग की.

विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल ने सिंह को अपने पारिवारिक खर्चों के साथ-साथ संसद सदस्य के रूप में अपने कार्यों के लिए कुछ चेक पर हस्ताक्षर करने की भी अनुमति दी.कोर्ट ने घरवालों के खर्चे को चलाने के लिए संजय सिंह को दो चेक को हस्ताक्षर करने की इजाज़त दी. इतना ही नहीं कोर्ट ने संजय सिंह को कमिश्नर एमसीडी को लिखे उस पत्र को हस्ताक्षर करने की इजाजत दी जिनके जरिए उन्होंने अपने संसदीय इलाके में विकास कार्यों के लिए फंड के बंटवारे की मांग की.

न्यायाधीश ने संबंधित जेल अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे सिंह का उनके निजी डॉक्टर सहित उचित इलाज सुनिश्चित करें. न्यायाधीश ने कहा क‍ि अदालत को आरोपी को निजी तौर पर इलाज कराने से इनकार करने का कोई कारण नहीं दिखता… इसलिए, संबंधित जेल अधीक्षक को उनका उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाता है.

ED की आज सुबह कहां पड़ी रेड, क्‍या है 1625 करोड़ के लोन का फर्जीवाड़ा और क‍िस चर्च‍ित चेहरे के यहां पड़ा ये छापा

संजय सिंह ने कोर्ट में अर्जी लगाई थी क‍ि जेल ऑथोरिटी को निर्देश दे कि वह अपने निजी डॉक्टर (रमनजीत सिंह) से सलाह और उपचार के ल‍िए मंजूरी दें. सिंह का कहना है कि वह शुगर के मरीज होने के साथ ग्लूकोमा से पीड़ित है. कोर्ट ने अर्जी को मंजूरी दी. कोर्ट ने कहा कि बाकी सह आरोपियों को भी निजी इलाज की मंजूरी मिल चुकी है. कोर्ट ने जेल ऑथिरिटी को निर्देश दिया कि वह जल्द से जल्द संजय सिंह आंखों के सेंटर जाकर डॉक्टर से इलाज कराए. पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था में उनका उपचार हो. इलाज के बाद उन्हें सिक्योरिटी के बीच उन्हें वापस जेल लाया जाए.

कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि आरोपी के वकील यह सुनिश्चित करें कि सिंह और अन्य लोगों का कोई भी समर्थक इस दौरान उपचार केंद्र में इकट्ठा न हो, ताकि बाकी मरीजों को दिक़्क़त न हो. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 10 नवंबर तक बढ़ाई है.

Tags: AAP leader Sanjay Singh, Delhi liquor scam

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment