traffictail

हाय रे, BPSC के टीचर… हिंदी में भी नहीं लिख पा रहे आवेदन! वायरल लेटर देख सिर पकड़ रहे लोग

SHARE:

सच्चिदानंद/पटना. बिहार में वर्षों पहले जब डिग्री लाओ शिक्षक की नौकरी पाओ अभियान शुरू किया गया था. उस वक्त ऐसे-ऐसे पत्र वायरल हुए थे जिसे पढ़कर शायद ही कोई यह कह पाता कि पत्र लिखने वाला ठीक से प्राइमरी स्कूल भी पास किया होगा. फिलहाल बीपीएसी से शिक्षकों को बहाली हो रही है, तो लोगों को उम्मीद थी कि अब ऐसे ‘पढ़े-लिखे’ शिक्षक बहाल होंगे जो नौनिहालों को भी अच्छी शिक्षा दे पाएंगे, लेकिन अब जो लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसे पढ़ने के बाद तो वही पुरानी बातें फिर से ताजा होने लगी है. इंग्लिश को छोड़िए हिंदी में लिखे इन आवेदनों को पढ़ेंगे तो यही कहेंगे ‘हाय रे, बीपीएससी के शिक्षक’.

दरअसल बीपीएससी ने हाल ही में शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है. आयोग के आंकड़े बताते हैं कि 93 फीसदी युवा पास हो गए. अब जिनका डॉक्यूमेंट सही होगा वो सभी शिक्षक बनेंगे और स्कूल में बच्चों को पढ़ाएंगे. इसके लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया भी लगभग समाप्ति की ओर है. इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ आवदेन वायरल हो रहे हैं. कहा जा रहा है कि यह आवेदन काउंसलिंग करवा चुके शिक्षकों के द्वारा लिखे गए हैं, जो विद्यालय में अपना पद भार लेने के लिए प्रधानाध्यापक को लिख रहे हैं. इस आवेदन में प्रधानाध्यापक को ‘प्राधानाअध्यापक’ ,योगदान को ‘योग्यदान’, कृपा को ‘कृपया’, प्रार्थना को ‘प्राथना’, नियुक्ति को ‘न्यूक्ति’, पदाधिकारी को ‘प्रदाधिकारी’ और अनुमति को ‘अनुमती’ लिखा गया है. इनके द्वारा लिखे गए आवदेन को पढ़कर विद्यार्थी की भी दबे स्वर में हंसी छूट जाए. खैर अब जो हो गया सो हो गया. अब यही शिक्षक स्कूल में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे. यह सारे आवेदन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन इसकी सत्यता की पुष्टि न्यूज 18 लोकल नहीं करता है.

93 फीसदी हुआ है रिजल्ट
बीपीएससी में भर्तियों की संख्या 1 लाख 70 हजार 461 थी. इसमें एक लाख 22 हजार 324 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. इसमें प्राथमिक शिक्षकों के लिए 72,419 रिजल्ट दिया गया है. 11वीं-12वीं में कुल 23, 701 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, तो वहीं माध्यमिक यानी 9वीं और 10वीं में कुल 26,204 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. इसी प्रकार प्राथमिक 1 से 5वीं तक में कुल 72,419 अभ्यर्थी सफल हुए हैं.

Tags: Bihar education, Bihar Government, BPSC, BPSC exam, Local18

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment