दीपक पाण्डेय/खरगोन.नवरात्रि एवं दशहरा पर्व समाप्त होने के बाद देश का बड़ा पर्व दीपावली का त्यौंहार नजदीक है. त्यौंहार को लेकर लोगो में खासा उत्सव रहता है. इस पर्व के दौरान देश में खरीददारी का सबसे बड़ा कारोबार होता है. ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बर्तन, कपड़ो सहित कोई न कोई सामान हर व्यक्ति खरीदता ही है.
यहीं वजह है की दुकानों पर अभी से भिड़ नजर आने लगी है. लेकिन त्यौहारों के पहले ही मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बाजार में 5 रुपए, 10 रुपए के सिक्के और नोट की किल्लत बड़ गई है. दुकानदारों के पास खुल्ले पैसे नही होने से उन्हें बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.
बाजार से गायब हुए 5 रुपए का नोट
दरअसल, बाजारों में खरीदारी बड़ने से व्यापारियों और ग्राहकों के सामने खुल्ले पैसे का टोटा लगा हुआ है. राष्ट्रीयकृत बैंकों से 5 और 10 रुपए के सिक्के और नोट मिल नहीं रहे है. बाजारों में 5 रुपए का नोट देखना मुश्किल हो गया है. नतीजा यह है की अब लोगो को लगने लगा है की 5 रुपए का नोट चलन से बाहर हो गया है. इसीलिए कोई दुकानदार नोट देता भी है तो ग्राहक लेने से इनकार कर देता है. जबकि आज भी 5 रुपए का नोट चलन में है.
छः महीनों से बनी है समस्या
दुकानदार पंकज जैन ने कहा कि विगत छ महीने से बाजार में यह स्थिति बनी हुई है. 5 रुपए, 10 रुपए के सिक्के और नोट की किल्लत से जूझ रहे है. पहले त्यौहारों में या अन्य दिनों में जरूरत पड़ने पर बैंको से उपलब्ध हो जाते थे, लेकिन पिछले कई महीनों से बैंको से भी 5, 10 के सिक्के और नोट मिलना मुश्किल हो गया है. हमारे पास जो थे वह ग्राहकों को दे दिए. अब कोई ग्राहक सामान लेने आता है तो देने के लिए खुले पैसे नहीं होते.
मिल रहे फटे, पुराने नोट
दुकानदार चैतन्य राठौड़ ने कहा कि बाजार से खुल्ले पैसे धीरे – धीरे कम हो रहे है. 5 रुपए, 10 रुपए के सिक्के बैंको से मिल नहीं रहे है. 10 के नए नोट तो मिलना ही बंद हो गए है. बैंको में खुल्ले लेने जाओ वहां फटे पुराने, मेले और टेप लगे हुए नोट मिलते है, जिन्हे ग्राहक लेता नहीं है. वें बताते है की खुल्ले पैसे नहीं होने से ग्राहक को या तो एक्स्ट्रा सामान लेना पड़ता है या फिर झिकझिक होती है, ऐसे में बिना सामान लिए ही ग्राहक लौट जाता है.
बैंको में यह है समस्या
इधर समस्या का कारण जानने के लिए जब लोकल 18 ने स्टेट बैंक के मैनेजर सोनियत सिरके ने कहा कि आगे से ही बैंको में 5 रुपए, 10 रूपये के सिक्के और नोट नहीं आ रहे है. इस स्थिति में बैंक में जो करंसी उपलब्ध है वह दे रहे है. हालांकि बैंको में 20, 50, 100 और 500 रूपये के नोट व्यापारियों और बैंक उपभोक्ताओं उपलब्ध कराए जा रहे है. 5, 10 के सिक्के और नोट जैसे ही आएंगे दे दिए जाएंगे.
.
Tags: Hindi news, Local18, Madhya pradesh news
FIRST PUBLISHED : October 24, 2023, 19:34 IST





