नई दिल्ली. आज देशभर में विजयदशमी का त्योहार मनाया जा रहा है. पीएम मोदी दिल्ली के द्वारका के रामलीला मैदान में विजयदशमी के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं. यहां पहुंचकर पीएम ने पहले पूजा अर्चना की. यहां जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने यहां कहा कि पूरे देश को विजयदशमी की बधाई देता हूं. बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है. हम हर वर्ष रावण दहन करते हैं लेकिन इतना ही काफी नहीं है. ये पर्व संकल्पों को दोहराने का भी पर्व है. हम इस बार विजय दशमी मना रहे हैं, जब चंद्रमा पर हमारी विजय को दो महीने पूरे हुए हैं. विजयदशमी पर शस्त्र पूजा का भी प्रावधान है, शस्त्रों की पूजा अधिपत्य के लिए नहीं रक्षा के लिए की जाती है.
पीएम मोदी ने, “आज हमें सौभाग्य मिला है कि भगवान राम का भव्य मंदिर बनते हुए देख रहे है. अयोध्या में अगली बार रामनवमी पर लोगों को हर्षित करने वाला पल होगा. राममंदिर में भगवान राम के विराजमान के बस कुछ ही महीने बचे है. शताब्दियों के बाद भगवान राम मंदिर में विराजमान होंगे.”
थोड़ी देर में रावण दहन करेंगे. कार्यक्रम में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के अलावा एक अन्य पुतला भी बनाया गया है. यह पुतला महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के विरोध में तैयार किया गया है. इसका भी दहन किया जाएगा.
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi at Dwarka Sector-10 Ram Leela, to attend ‘Ravan Dahan’#Dussehra pic.twitter.com/LTzsJ8zBve
— ANI (@ANI) October 24, 2023
.
Tags: PM Modi, Vijayadashami
FIRST PUBLISHED : October 24, 2023, 17:52 IST





