MNIT Jaipur Placement: बचपन से ही कई युवाओं का शौक इंजीनियर या डॉक्टर बनना रहता है. कक्षा 10वीं के बाद साइंस में PCM लेने वाले इंजीनियर और PCB का चयन करने वाले डॉक्टर की पढ़ाई करते हैं. इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले युवाओं की चिंता होती है कि किसी तरह IIT के कॉलेज में एडमिशन मिल जाएं. IIT में एडमिशन (IIT Admission) पाने के लिए युवाओं को JEE Main में अच्छा स्कोर करना पड़ता है. बिना अच्छे स्कोर के यहां से पढ़ाई करने का सपना पूरा नहीं हो सकता है. लेकिन इससे चिंता करने की कोई बात नहीं है. एक ऐसे ही कॉलेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां थोड़ा कम स्कोर में भी यहां एडमिशन मिल सकता है. यहां से पढ़ाई करने वालों को 64 लाख सैलरी वाली नौकरी भी मिलती है.
क्या है इस कॉलेज की कहानी
मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर (MNIT, Jaipur) राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित है. यह एक पब्लिक टेक्निकल यूनिवर्सिटी है. यहां साइंस, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई होती है. इससे पहले इस कॉलेज का नाम मालवीय क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज (MREC) था. बाद में वर्ष 2002 में इसका नाम MNIT हो गया. इसके बाद वर्ष 2007 में इसे नेशनल इंपोर्टेंट के इंस्टीट्यूट के रूप में मान्यता दे दी गई. इसकी स्थापना 1963 में केवल दो इंजीनियरिंग ब्रांच के साथ की गई थी. फिलहाल अब इसमें 14 विभाग शामिल हैं. यह संस्थान पूरी तरह से भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित है. NIT लॉ के अनुसार एक सीनेट द्वारा शासित है.
बढ़िया होता है प्लेसमेंट
वर्ष 2022-23 के लिए अंतिम प्लेसमेंट रिपोर्ट के अनुसार MNIT जयपुर प्लेसमेंट 2023 के दौरान 657 यूजी और 274 पीजी छात्रों को प्लेसमेंट मिला है. यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए समग्र प्लेसमेंट दर क्रमशः 81.51% और 66.10% थी. यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए MNIT जयपुर का औसत पैकेज क्रमशः 13.20 लाख रुपये सालाना और 10.45 लाख रुपये सालाना था. इसके अलावा MNIT जयपुर प्लेसमेंट 2023 के दौरान यूजी और पीजी छात्रों को दिया जाने वाला हायर पैकेज क्रमशः 64 लाख रुपये सालाना और 48 लाख रुपये सालाना था.
ऐसे मिलता है यहां एडमिशन
यहां एडमिशन पाने के लिए किसी भी युवाओं को JEE (मुख्य) परीक्षा देनी होगी. इसके साथ ही कक्षा 12वीं में कम से कम 75% अंक (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 65%) लाने होंगे या कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कैटेगरी वाइज टॉप 20 प्रतिशत के भीतर होना होगा. जोसा काउंसलिंग और सीएसएबी स्पेशल राउंड के माध्यम से जेईई (मेन) में रैंक के आधार पर प्रवेश दिया जाता है.
ये भी पढ़ें…
सैनिक स्कूल में पाना है नौकरी, तो बिना देर किए यहां करें अप्लाई, 35000 होगी मंथली सैलरी
JNU, BITS पिलानी से की पढ़ाई, 25 साल की उम्र में IFoS से बनें IAS
.
FIRST PUBLISHED : October 22, 2023, 10:27 IST





