traffictail

‘नवरात्रि में शुभ कार्य की परंपरा…’ देश को PM मोदी ने सौंपा पहला रैपिड रेल, पढ़ें उनके भाषण की 10 बड़ी बातें

SHARE:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के पहले फेज का उद्घाटन कर दिया. देश को पहली रैपिड रेल की सौगात मिली. बता दें कि पहले रैपिड रेल का नाम नमो भारत रखा गया है. इस दौरान पीएम मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे.

रैपिड रेल का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने गाजियाबाद में जनसभा को संबधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिसका शिलान्यास हम करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं. आइए इस खबर में जानते हैं उनके भाषण की 10 बड़ी बातें.

PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण है. आज भारत की पहली रैपिड रेल सेवा नमो भारत ट्रेन राष्ट्र को समर्पित हुई है. आज साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक नमो भारत का संचालन शुरू हो गया है. जिसका हम शिलान्यास हम करते हैं उसका उद्घाटन भी हम करते हैं.

उन्होंने आगे कहा मुझे इस आधुनिक ट्रेन से यात्रा का भी अनुभव प्राप्त हुआ है. मैंने तो बचपन रेलवे प्लेटफार्म पर बिताया है और आज रेलवे का ये नया रूप मुझे सबसे ज्यादा आनंदित करता है. हमारे यहां नवरात्रि में शुभ कार्य की परंपरा है. देश की पहली नमो भारत ट्रेन को भी मां कात्यायनी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है. इस नई ट्रेन में ड्राइवर से लेकर सभी कर्मचारी महिलाएं हैं. ये भारत की नारीशक्ति के बढ़ते कदम का प्रतीक है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘नमो भारत ट्रेन में आधुनिकता भी है और स्पीड भी है ये नमो भारत ट्रेन नए भारत के नए सफर और नए संकल्पों को परिभाषित कर रही है.’

PM मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा ‘आज बेंगलुरु में मेट्रों की दो लाइनों को भी देश को समर्पित किया गया है. इससे बेंगलुरु के आईटी हब की कनेक्टिविटी और बेहतर हुई है. बेंगलुरु में हर रोज लगभग 8 लाख लोग मेट्रो से सफर कर रहे हैं.’

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा कि 21वीं सदी का हमारा भारत आज हर क्षेत्र में प्रगति की नई गाथा लिख रहा है. आज का भारत चंद्रयान को चंद्रमा पर उतारकर दुनिया में छाया हुआ है. आज का भारत G20 का इतना शानदार आयोजन करके दुनिया के लिए आकर्षण, उत्सुकता और दुनिया का भारत के साथ जुड़ने का एक नया अवसर बन गया है.

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा आज का भारत एशियन गेम्स में 100 से ज्यादा पदक जीतकर दिखाता है. आज का भारत अपने दम पर 5G लॉन्च करता है और उसे देश के कोने-कोने में ले जाता है. आज का भारत दुनिया में सबसे ज्यादा डिजिटल लेन-देन करता है.

उन्होंने आगे कहा आज जो तेज रफ्तार नमो भारत शुरू हुई है, वो मेड इन इंडिया है, भारत की अपनी ट्रेन है. अभी प्लेटफार्म पर स्क्रीन डोर के सिस्टम का लोकार्पण हुआ है, वो भी मेड इन इंडिया है. नमो भारत, भविष्य के भारत की झलक है. नमो भारत, इस बात का भी प्रमाण है कि जब देश की आर्थिक ताकत बढ़ती है, तो कैसे हमारे देश की तस्वीर बदल जाती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा यातायात के लिए हम जल, थल, नभ और अंतरिक्ष हर दिशा में प्रयास कर रहे हैं. आज देश की नदियों में 100 से अधिक वाटर-वे बन रहे हैं. इनमें सबसे बड़ा जलमार्ग मां गंगा के जल प्रवाह में बनारस से लेकर हल्दिया तक बन रहा है. हाल ही में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज गंगा विलास ने भी 3,200 किमी की दूरी तय करके रिकॉर्ड बनाया है.

PM मोदी ने आगे कहा आधुनिक एक्सप्रेस वे का जाल बिछाने के लिए भारत सरकार 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर रही है. नमो भारत जैसी ट्रेन हो या मेट्रो ट्रेन हो, इन पर भी 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जा रहे हैं.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा फसल कटने के बाद जो अवशेष बचते हैं, उनका भी लाभ हमारे किसानों को मिले, इसपर भी हमारी सरकार काम कर रही है. इसके लिए पूरे देश में बायोफ्यूल और इथेनॉल यूनिट लगाई जा रही है. 9 साल पहले की तुलना में आज देश में 10 गुना अधिक इथेनॉल उत्पादन हो रहा है. इस उत्पादन से अब तक लगभग 65,000 करोड़ रुपये हमारे किसानों की जेब में गए हैं.

.

FIRST PUBLISHED : October 20, 2023, 14:41 IST

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment