traffictail

Jammu Kashmir News: कश्मीर के लाल चौक पर हनुमान चालीस का पाठ, लगे जय श्रीराम के नारे, देखें न भूलने वाला नजारा

SHARE:

श्रीनगर. क्या कभी किसी ने सोचा था कि श्रीनगर के लाल चौक पर हनुमान चालीसा का पाठ होगा? जी हां, इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि श्रीनगर के लाल चौक पर हनुमान चालीसा हो रही है. हालांकि न्यूज18 इंडिया इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. बता दें कि ये लाल चौक भारत के खिलाफ कश्मीर के अलगाववादी मंसूबों और देश विरोधी साजिशों का अड्डा हुआ करता था. लेकिन मोदी सरकार के कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद यहां की फिजा बदल गई है.

वायरल वीडियो में लाल चौक पर एक मंदिर को दिखाया गया है. इसमें कई लोग एक साथ रोड किनारे खड़े होकर पूजा करते दिख रहे हैं. इसके साथ हनुमान आरती बज रही है. साथ ही सिक्युरिटी के इंतजाम भी देखे जा सकते हैं. माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट एक्स पर ये वीडियाे वायरल हो रहा है. लोग इसके कमेंट में मोदी सरकार के कश्मीर में कड़े एक्शन और कामों की तारीफ कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि ऐसा नजारा किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था.

एक दौर में कश्मीर के लाल चौक की स्थिति बेहद खराब थी. यहां तिरंगा झंडा फहराना भी नामुमकिन होता था. मगर मोदी सरकार के जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटाए जाने के बाद यहां का पूरा माहौल बदल गया. अब गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और लाल चौक तिरंगा भी फहराया जाता है.

Tags: Jammu kashmir, LG Manoj Sinha, PM Modi

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment