traffictail

‘मौसी से मिलना है…’ घर में घुस कर महिला की हत्या, बेटा क्रिकेट एकेडमी गया था

SHARE:

फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद की सेक्टर-62 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान पर रहने वाली महिल रानी के रिश्तेदारों ने ही चाकू से गोद कर की निर्मम हत्या कर दी. पुलिस ने रानी के परिजनों के बयानों पर मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद की सेक्टर-62  की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मकान-940 की यह घटना है. मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली रानी को उसी की बेटी के चचिया ससुर के लड़कों ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. इलाज के दौरान रानी की मौत हो गई. रानी ने मरने से पहले अपने बेटे को सारी आपबीती सुनाई. उसके बयानों पर पुलिस ने हत्या समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है, लेकिन फिलहाल आरोपी मकान से फरार बताए जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है. 45 साल की महिला यहां पर किराये पर रहती थी. महिला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पार्क के सामने पहली मंजिल पर रहती थी. 3 महीने पहले कमरा लिया था. महिला का बेटा शाम के समय किसी क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग करता है. बुधवार शाम को दो युवक 5 बजे आए और आरोपियों ने मकान मालिक राजू से कहा कि वह अपनी मौसी से मिलने आए हैं.

‘मौसी से मिलना है...’ घर में घुस कर महिला की हत्या, बेटा क्रिकेट एकेडमी गया था

इलाज के दौरान हुई मौत

मकान मालिक ने दोनों युवकों को ऊपर जाने दिया. लेकिन बाद में दोनों युवक जब नीचे उतरे तो उनके कपड़े खून से सन्ने हुए थे. इस पर मकान मालिक को शक हुआ. मालिक ने ऊपर जाकर देखा तो महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थी. वह और अन्य लोग उसे अस्पताल ले गए है. जहां बाद में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई.

Tags: BJP, Haryana news, Haryana News Today, Haryana police

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment