traffictail

पंजाब के फिरोजपुर में पकड़ाई ड्रग्‍स, 1.87 किलोग्राम हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार

SHARE:

फिरोजपुर (पंजाब). पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने तीन लोगों के कब्जे से 1.87 किलोग्राम हेरोइन जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक (एसपी) रणधीर कुमार के मुताबिक खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों- गुरचरण सिंह, सुखदेव सिंह और सुनील सिंह उर्फ लवली को गिरफ्तार कर लिया. ये तीनों दोपहिया वाहन पर गुरुहरसहाय उपमंडल के साइदे के गांव की ओर जा रहे थे. तीनों फजिल्का जिले के रहने वाले हैं.

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 1.87 किलोग्राम हेरोइन बरामद की.’’ उन्होंने कहा कि इस संबंध में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

Tags: Drugs in punjab, Punjab, Punjab Police

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment