traffictail

आंध्र प्रदेश में गणेश चतुर्थी के दौरान नाचते-नाचते युवक की हुई मौत, वायरल वीडियो देख लोग हैरान

SHARE:

इंटरनेट पर सामने आए एक वीडियो ने लोगों को फिर से डरा दिया है. आंध्र प्रदेश के धर्मावरम में गणेश चतुर्थी समारोह के दौरान नृत्य करते एक युवक की मौत हो गई. मंडप में नृत्य करने के दौरान दिल का दौरा पड़ने को इस युवक की मौत की वजह बताई गई है. युवक की पहचान 26 वर्षीय प्रसाद के रूप में हुई है. घटना बुधवार रात की है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ‘तेलुगु स्क्राइब’ नामक हैंडल से शेयर किया गया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया और इसे हजारों बार देखा जा चुका है.

वीडियो में शख्स को खुशी से नाचते हुए साफ देखा जा सकता है. फिर अचानक नाचते हुए युवक लड़खड़ाता है और पीछे की ओर जहां लोग बैठे हैं वहां फर्श पर गर जाता है. कई लोग उसके आसपास यह देखने के लिए इकट्ठा हो जाते हैं कि वह ठीक है या नहीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रसाद को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. देखिए वीडियो –

वीडियो देखने वाले लोगों ने इसकी वजह को लेकर अपनी-अपनी तरफ से अनुमान लगाते हुए कमेंट किए हैं, जिसमें किसी ने इसे डीजे की म्यूजिक का असर तो किसी ने कोविड वैक्सीन का प्रभाव बताया है. एक यूजर का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर तेज डीजे साउंड को बंद किया जाना चाहिए.

इससे पहले भी एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दिखाया गया था कि कैसे गाजियाबाद के एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय कार्डियक अरेस्ट के कारण गिरने से 19 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई. सरस्वती विहार में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की सीसीटीवी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिससे इस तरह की उच्च तीव्रता वाली कसरतों के दौरान सुरक्षा के महत्व पर चिंता बढ़ गई है. मृतक की पहचान सिद्धार्थ कुमार सिंह के रूप में की गई. फुटेज के अनुसार, सिंह को ट्रेडमिल पर पहले धीमे होते और फिर धीरे-धीरे होश खोते हुए देखा जा सकता है. दूसरे ही पल उसे मशीन पर गिरते हुए देखा जा सकता है. वहां मौजूद अन्य जिम जाने वाले लोग उसे उठाने के लिए दौड़े और उसे होश में लाने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

Tags: Andhra Pradesh

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment