traffictail

नूपुर शर्मा के बयान पर सूफी इस्‍लामिक बोर्ड ने जताई आपत्ति, कहा-पहले परंपरा को समझें फिर…

SHARE:

नई दिल्‍ली. सर्व धर्म ख्‍वाजा के अध्‍यक्ष और सूफी इस्‍लामिक बोर्ड पंजाब के अध्‍यक्ष सूफी राज जैन ने कहा है कि हमारे देश में लोगों को अपनी कहने का अधिकार है. वे जिस भी तरीके से चाहें; अपने विचार प्रकट कर सकते हैं. लेकिन सूफियों की बहन नूपुर शर्मा को सूफी परंपरा पर कमेंट करने से पहले इसकी पूरी समझ और जानकारी खुद लेनी चाहिए. उन्‍होंने कहा कि कोई भी बयानबाजी करने से पहले नूपुर पहले खुद अजमेर जाकर अनुभव लें. ख्‍वाजा गरीब नवाज के बारे में कुछ भी कहने से पहले वे सूफी परंपरा के बारे में चर्चा करें ताकि इससे कोई भी गलतफहमी न हो. सूफी राज जैन का यह बयान सूफी इस्लामिक बोर्ड के फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया है.

उन्होंने कहा कि नुपुर शर्मा के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने का इरादा नहीं है क्योंकि यह सूफी का तरीका और रास्ता नहीं है. सूफी परंपरा सभी को माफ कर देती है चाहे उनके कर्म कुछ भी हों.

Tags: Ajmer news, Delhi news, Nupur Sharma

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment