नई दिल्लीः तेलंगाना में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद आज एल.बी स्टेडियम में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान रेवंत रेड्डी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस दौरान मंच पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी मौजूद रहे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे. रेवंत रेड्डी तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री बने. करीब एक दशक पहले तेलंगाना के नए राज्य के रूप में अस्तित्व में आने से लेकर अब तक भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री थे. कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में बीआरस को पराजित किया. पार्टी को 119 सदस्यीय विधानसभा में 64 सीटें मिलीं तो बीआरएस को 39 सीटों से संतोष करना पड़ा.
.
Tags: Congress, Telangana News
FIRST PUBLISHED : December 7, 2023, 13:23 IST





