traffictail

क्‍या त्र‍िशंकु… बीजेपी या कांग्रेस… 4 राज्‍यों के नतीजों से पहले जान लें आज क्‍या ऐसे हो सकते हैं र‍िजल्‍ट?

SHARE:

नई दिल्ली. मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़ और तेलंगाना में 12 बजे तक यह साफ हो सकता है क‍ि क‍िस राज्‍य में क‍िसी सरकार बनने जा रही है और कौन व‍िपक्ष में बैठने वाला है? क्‍या क‍िसी राज्‍य में सत्‍ता को लेकर पेंच फंस सकता है? यह साफ होने से पहले आपको बता दें क‍ि 30 नवंबर को हुए एग्‍ज‍िट पोल में क‍िस राज्‍य में क‍िसकी सरकार बनती द‍िख रही थी और कौन सत्‍ता से बाहर द‍िखाई दे रहा है. चारों राज्‍यों में मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच में है. चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में मध्य प्रदेश में बीजेपी को आगे बताया गया और राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला बताया गया है, जबकि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया. वहीं एक एग्‍ज‍िट पोल की कहानी बाकी सबसे अलग है. इसका अनुमान सबसे अलग है.

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया, टुडेज चाणक्य और इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने मध्य प्रदेश में भाजपा की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की है, जबकि ज्यादातर एग्जिट पोल में राजस्थान में कांटे की टक्कर के साथ भाजपा को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है. वही, तीन एग्जिट पोल ने अपनी ऊपरी सीमा में इस रेगिस्तानी राज्य में कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाया गया है.एग्जिट पोल से यह भी संकेत मिल रहा है कि मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा हो क्योंकि जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के बीच कांटे की टक्कर हुई है. पूर्वोत्तर के इस राज्य में कांग्रेस और भाजपा को पीछे दिखाया गया. आपको बता दें क‍ि म‍िजोरम में वोटों की ग‍िनती आज यानी 3 द‍िसंबर को नहीं होगी. म‍िजोरम में चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार, अब वोटों की ग‍िनती 4 द‍िसंबर यानी सोमवार को होगी. यहां क‍िसकी सरकार बनने जा रही है यह अब सोमवार को साफ होगा. मध्य प्रदेश (230 सीटें) में भाजपा सत्ता में है, जबकि कांग्रेस राजस्थान (200) और छत्तीसगढ़ (90) में सत्ता में है. तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) 10 साल से सत्ता में है और मिजोरम में एमएनएफ सरकार में है.

चुनावों का लाइव कवरेज यहां देखें 

क्‍या कहता है मध्‍य प्रदेश का एग्‍ज‍िट पोल

– मध्य प्रदेश में, दैनिक भास्कर ने भाजपा को 95-115 सीटें और कांग्रेस को 105-120 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, जबकि इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने भाजपा को 140 से 162 सीटें और कांग्रेस को 68-90 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.

– इंडिया टीवी सीएनएक्स ने भी भाजपा को 140 से 159 सीटें और कांग्रेस को 70 से 89 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.

– टुडेज चाणक्य ने अनुमान जताया है कि भाजपा को 151 (इस आंकड़े से 12 सीटें कम या ज्यादा) और कांग्रेस को 74 (इस आंकड़े से 12 सीटें कम या ज्यादा) मिल सकती हैं.

– ‘जन की बात’ के एग्जिट पोल में भाजपा को 100-123 सीटें, कांग्रेस को 102-125 सीटें, रिपब्लिक टीवी-मैट्रीज ने भाजपा को 118-130 सीटें और कांग्रेस को 97-107 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.

– टीवी9 भारतवर्ष पोलस्ट्रेट के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 106-116 और कांग्रेस को 111-121 सीटें मिल सकती हैं. टाइम्स नाउ-ईटीजी ने भाजपा को 105-117 सीटें और कांग्रेस को 109-125 सीटें दी हैं.

– जिस्ट-टीआईएफ-एनएआई ने कहा कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में 2018 जैसी बढ़त लेती दिख रही है. उसके मुताबिक कांग्रेस 107-124 सीटें जीत सकती है जबकि भाजपा को 102-119 सीटें मिल सकती हैं.

जानें राजस्‍थान के एग्‍ज‍िट पोल में कि‍सकी बन रही है सरकार
– राजस्थान में, इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने कांटे के मुकाबले की बात कहते हुए कांग्रेस को 86-106 सीटें, भाजपा को 80-100 सीटें और अन्य को 9-18 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.

– दैनिक भास्कर ने भाजपा को 98-105 सीटें और कांग्रेस को 85-95 सीटें दी हैं, वहीं जन की बात के सर्वेक्षणकर्ताओं ने भाजपा को 100-122 और कांग्रेस को 62-85 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.

– टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट ने भाजपा को 100-110 और कांग्रेस को 90-100 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. टाइम्स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को 108-128 सीटें और कांग्रेस को 56-72 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.

– इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने 200 सदस्यीय सदन में कांग्रेस को 94 से 104 और भाजपा को 80-90 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, वहीं रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज ने भाजपा को 115-130 सीटें और कांग्रेस को 65-75 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.

– पी-मार्क के एग्जिट पोल में भाजपा को 105-125 सीटें और कांग्रेस को 69-91 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.

– जिस्ट-टीआईएफ-एनएआई ने भविष्यवाणी की कि राजस्थान में सरकार बदलने की परंपरा जारी रहेगी, जिसमें भाजपा को 110 सीटें और कांग्रेस को 70 सीटें मिलने का अनुमान है.

छत्‍तीसगढ़ में होगी कांग्रेस की वापसी या भाजपा बनाएगी सरकार, जानें
– छत्तीसगढ़ में एबीपी न्यूज-सी वोटर ने 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 41-53 और भाजपा को 36-48 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, वहीं इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने कांग्रेस को 40-50 सीटें और भाजपा को 36-46 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.

– इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने कांग्रेस को 46-56 सीटें और भाजपा को 30-40 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.

– न्यूज 24-टुडेज चाणक्य ने भविष्यवाणी की कि कांग्रेस को 57 सीटों (इस आंकड़े से 8 सीट कम या ज्यादा) के साथ स्पष्ट बहुमत मिलेगा, जबकि भाजपा को 33 सीटें (इस आंकड़े से 8 सीट कम या ज्यादा) मिलेंगी.

– ‘जन की बात’ के मुताबिक भाजपा को 34-45 और कांग्रेस को 42-53 सीटें मिल सकती हैं.

– दैनिक भास्कर ने भी कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी करते हुए उसे 46-55 सीटें और भाजपा को 35-45 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.

क्‍या तेलंगाना में सरकार बनाने को लेकर फंसेगा कोई पेंच
– तेलंगाना में, इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने कांग्रेस को 63-79, बीआरएस को 31-47, भाजपा को 2-4 और एआईएमआईएम को 5-7 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, वहीं जन की बात के अनुसार कांग्रेस को 48-64, बीआरएस को 40-55, भाजपा को 7-13 और एआईएमआईएम को 4-7 सीटें मिल सकती हैं.

– रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज ने तेलंगाना में कांग्रेस को 58-68, बीआरएस को 46-56, बीजेपी को 4-9 और एआईएमआईएम को 5-7 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. टीवी9 भारतवर्ष ने कांग्रेस को 49-59 सीट, बीआरएस को 48-58 सीट, भाजपा को 5-10 सीट और एआईएमआईएम को 6-8 सीट मिलने का अनुमान जताया है.

– न्यूज 24-टुडेज चाणक्य ने कांग्रेस को 71 सीटें देकर स्पष्ट जीत की उम्मीद जताई है है, जबकि बीआरएस को 33 और भाजपा को 7 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.

– मिजोरम में, इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने 40 सदस्यीय सदन में एमएनएफ को 14-18 सीटें, जेडपीएम को 12-16, कांग्रेस को 8-10 और भाजपा को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, वहीं एबीपी न्यूज-सी वोटर ने कहा कि एमएनएफ को 15-21, जेडपीएम को 12-18 और कांग्रेस को 2-8 सीटें मिल सकती हैं.

– जन की बात के मुताबिक एमएनएफ को 10-14 सीटें, जेडपीएम को 15-25 सीटें, कांग्रेस को 5-9 सीटें और भाजपा को 0-2 सीटें मिल सकती हैं.

– रिपब्लिक मैट्रिज ने कहा कि एमएनएफ को 17-22, जेडपीएम को 7-12, कांग्रेस को 7-10 और भाजपा को 1-2 सीट मिल सकती है. टाइम्स नाउ-ईटीजी ने एमएनएफ को 14-18, जेडपीएम को 10-14, कांग्रेस को 9-13 और भाजपा को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है.

Tags: 5 State Assembly Elections in 2023, Madhya Pradesh Assembly Elections 2023, Rajasthan elections

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment