traffictail

Viral Video: न मन हो तो मत करो शादी… वरमाला के दौरान ही एक-दूसरे पर टूट पड़े दूल्हा-दुल्हन, जड़ दिया थप्पड़

SHARE:

Dulha-Dulhan Trending Fight Video: सोशल मीडिया पर शादी के कई फनी वीडियोज़ वायरल होते रहते हैं, हाल ही में इंटरनेट पर एक और वीडियो सामने आया जिसमें दूल्हा बहुत गुस्से में नजर आता दिखाई दे रहा है. वरमाला के दौरान दूल्हन शांत खड़ी रहती है, वहीं दूल्हे को जब मिठाई खिलाने के लिए कहा जाता है तो वह उसके मुंह पर फेंक के मारता है. यह हरकत देखकर दुल्हन भी आग-बबूला हो जाती है और उसके ऊपर मिठाई का टुकड़ा फेंक देती है, जिसके बाद दूल्हा सबके सामने उसे कसकर थप्पड़ जड़ देता है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट इस वीडियो पर कई यूजर्स अपनी टिप्पणी दे रहें हैं. 8 सेकंड की क्लिप में देखा जा सकता है कि कैसे दुल्हा सबके सामने दुल्हन को थप्पड़ जड़ने लगता है. शुरूआत में दुल्हा ही गुस्से में रहता है, दुल्हन को मिठाई खिलाते समय उसपर फेंक देता है, जब वह पलटवार करती है तो दुल्हे का पारा और बढ़ जाता है और वह सबके सामने उसे थप्पड़ मारने लगता है. भरे स्टेज पर तमाशा का पूरा वीडियो वहां मौजूद लोगों द्वारा बना लिया गया था.

यह भी पढ़ें:  शादी की पहली रात आखिर ऐसी क्या हुई बात, दूल्हे ने दुल्हन समेत ससुराल वालों को उतार दिया मौत के घाट

वीडियो पर क्या था लोगों का रिएक्शन?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा “जब शादी करने का मन नहीं था तो, क्यों की.” तो दूसरे ने कहा “जब शादी के पहले ये हाल है तो इसके बाद क्या होगा.” तीसरे ने कहा “यह दुल्हा तो महापागल इंसान है.” वहीं कुछ को यह वीडियो बेहद पसंद आई. एक ने लिखा यह तो बेहद मजेदार वीडियो है. वायरल वीडियो को अबतक 32 हजार लोगों द्वारा देखा जा चुका है. 28 हजार लोगों ने इसे पसंद किया है.

Tags: Funny video, Most viral video, Unique wedding, Wedding

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment