नई दिल्ली. क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल (Cricket World Cup) में ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारत को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया है. इस पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने टीम इंडिया का मनोबल बढ़ाया है और एक्स पर अपने संदेश में लिखा है कि प्रिय टीम इंडिया, वर्ल्ड कप के दौरान आपकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प उल्लेखनीय रहा. आपने अच्छे जज्बे के साथ खेला और देश को गौरव दिलाया है. हम आज और हमेशा आपके साथ खड़े हैं.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी और भारत ने जीत के लिए 241 रनों का टारगेट दिया गया था. इस टारगेट को ऑस्ट्रेलिया टीम ने 43 ओवर्स में ही हासिल कर लिया और भारतीय टीम को 6 विकेट से हरा दिया.
पीएम मोदी ने सोशल साइट पर भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने का संदेश दिया है.
फाइनल मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे पीएम मोदी
वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम रिचर्ड मार्लेस अहमदाबाद पहुंचे थे. यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, राज्यपाल आचार्य देवव्रत सहित कई गणमान्य मौजूद रहे. पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को फाइनल मैच में जीत हासिल करने पर शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को उनके उल्लेखनीय खेल के लिए बधाई दी.
.
Tags: Cricket world cup, ICC Cricket News, PM Modi, Pm narendra modi, Team india
FIRST PUBLISHED : November 19, 2023, 22:48 IST





