traffictail

हरियाणाः फरीदाबाद में लापता 6 साल के बच्चे का शव बरामद, बुआ के घर में डबल बेड में छिपाया था

SHARE:

फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद की पांच-5 भगत सिंह कॉलोनी से मंगलवार की शाम लगभग 7:30 बजे से लापता 6 साल के मासूम शिवांश उर्फ छोटू का शव उसी की बुआ के घर में डबल बेड के अंदर मिला है. शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी फूफा को दिल्ली से हिरासत में ले लिया गया है, जिसकी निशानदेही पर ही बच्चे के शव को उसी के घर के डबल बेड से बरामद किया गया.

बच्चे के पिता भानु के मुताबिक, उनका बच्चा बीते मंगलवार को शाम साढ़े सात बजे घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया. गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में बेटा अपनी बुआ के घर में जाता तो नजर आया था, लेकिन साफ तौर से आता हुआ नजर नहीं आया था.

भानु के मुताबिक, उनकी बहन बबिता पत्नी बलराम मकान-8 गली-1 में रहती है. वह मूल रूप से झांसी के रहने वाले है. उसी गली में वह भी किराए के मकान में रह रहते है और उनकी बहन और जीजा के घर में बच्चे का आना-जाना था, इसलिए उन्हें अपनी बहन और बहन और बहनोई के ऊपर उन्हे कोई शक नहीं हुआ.

भानु प्रताप ने बताया कि बच्चे के काफी तलाशने के बाद जब वह नहीं मिला तो उन्होंने इसकी शिकायत एनआईटी पुलिस थाने में जाकर की. पुलिस भी मौके पर आई और बच्चे को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के हाथ भी कुछ नहीं लगा. दो दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने मामला सीआईए को सौंप दिया. इसके बाद सीआईए की टीम ने गहनता से हर घर में जांच की तो उनकी बहन के घर में डबल बेड के अंदर ही उनके बेटे का सड़ी गली अवस्था में शव मिला. इसके हाथ पांव बंधे हुए थे और मुंह में पन्नी ठूंसी हुई थी.

भानु प्रताप ने बताया की यदि उन्हें अपनी बहन और जीजा पर कोई शक होता तो वह पहले ही बच्चे को तलाश लेते तो शायद उनके बच्चे की जान बच पाती. वहीं भानु प्रताप ने मांग की है कि यदि प्रशासन उन्हें इजाजत दे तो वह अपने हाथों से अपने जीजा को सजा देना चाहता है.

हरियाणाः फरीदाबाद में लापता 6 साल के बच्चे का शव बरामद, बुआ के घर में डबल बेड में छिपाया था

बच्चों की दादी पूनम ने बताया कि कई साल पहले उनका दामाद बलराम उनकी बेटी बबीता को पीट रहा था. इसके बाद उनके बेटे भानू ने अपनी बहन को बचाते हुए बलराम को थप्पड़ मार दिए थे, तभी बलराम ने भानु को देख लेने और खून के आंसू रुलाने की धमकी दी थी. जिसका भानु प्रताप ने बदला लिया है. बच्चे की मां ने बताया कि बलराम बच्चों के गुम होने के बाद से उनके साथ मिलकर बच्चों को तलाश में का ड्रामा भी कर रहा था. सूबे सिंह,पुलिस प्रवक्ता ने मामले में कहा कि आरोपी बलराम को दिल्ली से हिरासत में लिया गया. उसी की निशादेही पर बच्चे का शव डबल बैड से बरामद कर लिया गया है.

Tags: Haryana crime news, Haryana news live, Haryana News Today

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment