नई दिल्ली. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और गांधी परिवार के बीच बढ़ती दूरियों की खबरों के बीच गुरुवार को राहुल गांधी जयपुर पहुंचे. इस दौरान लखनवी अंदाज में गहलोत और राहुल के बीच ‘पहले आप…पहले आप…’ मूमेंट देखने को मिला. इस वक्त सोशल मीडिया पर दोनों की मुलाकात का यह वीडियो वायरल हो रहा है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है. इस तरह की खबरें बीते एक सप्ताह से सक्रिय हैं कि राहुल गांधी जानबूझ कर राजस्थान का दौरा नहीं कर रहे हैं. वो सभी चुनावी राज्यों में जाकर प्रचार कर रहे हैं लेकिन उन्होंने राजस्थान से दूरी बना रखी है.
एएनआई के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही मीडियाकर्मी कांग्रेस नेताओं के सामने आए, राहुल गांधी ने कहा कि हम सिर्फ एक साथ दिख ही नहीं आ रहे, बल्कि हम एक साथ हैं और एक साथ रहेंगे भी. राजस्थान में कांग्रेस चुनाव जीतेगी. राहुल गांधी की इस टिप्पणी के वक्त अशोक गहलोत मुस्कुराते नजर आए. राजस्थान में अंदरुनी गुटबाजी काफी अधिक है, जिसके कारण 2020 में राज्य सरकार संकट में आते-आते बची थी. तब सचिन पायलट ने बागी तेवर अपना लिए थे. ऐसे में पार्टी खुद को एकजुट दिखाने की कोशिश कर रही है ताकि इसका असर चुनाव पर न पड़े. गहलोत और पायलट ने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी बीजेपी के खिलाफ अपनी लड़ाई में एकजुट है.
यह भी पढ़ें:- ‘भयावह रहा है निज्जर का ट्रैक रिकॉर्ड’, जयशंकर ने कनिष्क विमान हादसे का जिक्र कर कनाडा को दिखाया आईना
#WATCH | Rajasthan Elections | CM Ashok Gehlot and Congress leader Sachin Pilot seen together with Rahul Gandhi, in Jaipur.
Rahul Gandhi says, “We are not only seen together but we are also united. We will be together and Congress will sweep the elections here and win.” pic.twitter.com/sWezSuuv0X
— ANI (@ANI) November 16, 2023
गहलोत ने खड़गे से की थी शिकायत?
कांग्रेस नेता आलोक शर्मा ने राहुल गांधी द्वारा राजस्थान से दूरी बनाए जाने पर कहा था कि राहुल पहले वहां ध्यान दे रहे हैं, जहां नवंबर की शुरुआत के वोटिंग है. लेकिन तेलंगाना जहां सबसे बाद में वोटिंग है, वहां राहुल गांधी की अति सक्रियता से ये दावा खोखला ही साबित हो रहा है. रिपोर्ट्स की माने तो गहलोत ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तक अपनी बात पहुंचाई की राहुल गांधी के न आने से गलत संदेश जा रहा है. इसके बाद यह तय हुआ कि राहुल गांधी 16 नवंबर के बाद राजस्थान के कई दौरे करेंगे.
.
Tags: Ashok gehlot, Assembly Elections 2023, Rahul gandhi, Rajasthan elections
FIRST PUBLISHED : November 16, 2023, 16:05 IST





