traffictail

Haryana AQI: झज्जर में खुले छोटे बच्चों के स्कूल, प्रदूषण के चलते किए थे बंद, AQI 351

SHARE:

झज्जर. हरियाणा के झज्जर जिले में आज से छोटे बच्चों के स्कूल दोबारा खुल गए हैं. दीपावली से पहले बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए जिले के डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने सभी प्राइमरी, प्री प्राइमरी, आंगनबाड़ी और प्ले स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए थे. अब आदेश वापस ले लिए गए हैं. आज सुबह सवेरे ही छोटे बच्चे स्कूलों की तरफ पैदल और बसों में सवार होकर जाते दिखाई दिए. हालांकि, अब भी बहादुरगढ़ की हवा ठीक नहीं हुई है. यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स अब भी 351 बना हुआ है. बहादुरगढ़ में पिछले 24 घंटे में वातावरण में पीएम 2.5 पार्टिकल्स का मैक्सिमम लेवल 407 रहा तो वहीं, पीएम 10 पार्टिकल्स का मैक्सिमम लेवल 401 पर पहुंच गया था. बढ़ता प्रदूषण और टूटी सड़कों पर उड़ती हुई धूल लोगों की परेशानी का सबक बने हुए हैं. यहां के लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

दरसअल, दीपावली से पहले हुई हल्की बरसात ने प्रदूषण स्तर को बेहद कम कर दिया था. यह मात्र 100 अंक तक पहुंच गया था. लेकिन दीपावली के त्यौहार के बाद यहां का प्रदूषण लेवल लगातार बढ़ता ही जा रहा है. प्रशासनिक अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है. शहर के बाईपास पर बन रहे 2 फ्लाईओवरों के कारण भारी धूल उड़ रही है. शहर की अंदर की सड़क भी टूटी हुई है, जहां वाहनों की आवागमन के कारण भारी मात्रा में धूल उड़ती है. लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से सड़कों पर पानी का छिड़काव ना के बराबर किया जा रहा है.

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लगाया था जुर्माना

बहादुरगढ़ शहर के प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही का नमूना पिछले दिनों भी देखने को मिला था. यही कारण था कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बहादुरगढ़ नगर परिषद, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और एचएसआईआईडीसी पर 25-25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था, मगर इसके बावजूद भी अधिकारियों की नींद नहीं टूटी है. औद्योगिक नगरी बहादुरगढ़ में प्रशासन के पास है एक भी एंटी स्मॉग गन नहीं है. पिछले दिनों प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष ने अधिकारियों को ऐंटी स्मॉग गन खरीदने के आदेश दिए थे, लेकिन अभी तक यह नहीं खरीदी गई है.

Haryana AQI: झज्जर में खुले छोटे बच्चों के स्कूल, प्रदूषण के चलते किए थे बंद, AQI 351

सड़कों के किनारे कूड़ा भी आमतौर पर जलता हुआ दिखाई देता रहता है.वैसे तो झज्जर जिले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से ग्रेप 4 के नियमों की पालना करने के आदेश जारी किए गए हैं, जिसके तहत पूरे दिल्ली एनसीआर क्षेत्र और झज्जर जिले में डीजल वाहनों पर पूरी तरह से बैन लगाया गया है. इतना ही नहीं इमरजेंसी सेवाओं के अलावा कहीं भी डीजल जनरेटर चलाने की अनुमति नहीं है. लेकिन इन आदेशों की अनुपालन करवाने वाला कोई नहीं है.

Tags: Air Quality Index AQI, Delhi AQI, Pollution AQI Level

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment