traffictail

कोरोना के बाद लोग ट्रेनों से अधिक कर रहे हैं सफर, रेलवे ने जारी किए आंकड़े 

SHARE:

नई दिल्‍ली. कोरोना के बाद लोग ट्रेनों से अधिक सफर कर रहे हैं. यात्रियों की संख्‍या बढ़ने की वजह से भारतीय रेलवे ने ट्रेनों की संख्‍या में इजाफा किया है. इनमें सबसे ज्‍यादा संख्‍या एक्‍सप्रेस और मेल ट्रेनों की है. इसके साथ ही पैसेंजर और सबअरबन ट्रेनों की संख्‍या में इजाफा किया गया है.

भारतीय रेलवे द्वारा जारी आंकड़ें अप्रैल से अक्‍टूबर के बीच हैं. कोरोना से पहले एक्‍सप्रेस, मेल, सबअरबन और पैसेंजर ट्रेनों को मिलाकर संख्‍या 10186 थीं, वहीं, अब यह संख्‍या बढ़कर 10748 हो गयी है. इस तरह कुल 562 अतिरिक्‍त ट्रेनों का संचालन हो रहा है. अगर यहां पर मेल और एक्‍सप्रेस ट्रेनों की बात की जाए तो कोरोना से पहले 1768 चलती थीं, वहीं अब 2122 एक्‍सप्रेस ओर मेल ट्रेनों का संचालन हो रहा है. इस तरह करीब 354 अतिरिक्‍त ट्रेनों का संचालन हो रहा है. वहीं, सबअरबन (ईएमयू, डीएमयू और लोकल) मिलाकर कोरोना से पहले 5626 चलती थीं, वहीं अब 5774 ट्रेनें चल रही हैं. इसके अलावा पैसेंजर ट्रेनें 2792 चलती थीं, वहीं अब 2852 ट्रेनें चल रही हैं.

वहीं, अप्रैल से अक्‍तूबर के बीच सभी ट्रेनों में कुल 390.20 करोड़ यात्रियों ने सफर किया. इनमें ज्‍यादातर संख्‍या नॉन एसी एसी यानी स्‍लीपर और जनरल क्‍लास के यात्रियों की रही है. नॉन ऐसी में 372 करोड़ यात्रियों ने सफर किया. यह ट्रेनों में सफर करने वाले कुल यात्रियों का 95.3 फीसदी है. कुल यात्रियों में एसी क्लास में 18.2 करोड़ ने यात्रा की. यह रेलवे के सभी क्लासों में सफर करने वालों के मुकाबले महज 4.7 फीसदी है.

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment