traffictail

तब मोहम्मद शमी के साथ केवल राहुल गांधी खड़े थे…सेमीफाइनल जीतते ही कांग्रेस नेता ने ऐसा क्यों कहा?

SHARE:

नई दिल्ली: भारत की तरफ से किसी वनडे मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 7 विकेट चटकाकर टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचा दिया है. सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद शमी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक ट्वीट वायरल हो रहा है. मोहम्मद शमी के शानदार प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने राहुल गांधी के ट्वीट के जरिए उस पल की याद ताजा की, जब साल 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को मिली हार की वजह से शमी को बुरी तरह से ट्रोल किया गया था.

कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने राहुल गांधी के पुराने ट्वीट को दोबारा पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आज से कुछ सालों पहले जब हिन्दू-मुस्लिम की भांग पीकर भक्त मोहम्मद शमी को गालियां दे रहे थे, तब शमी के साथ सिर्फ राहुल गांधी खड़े थे.’ कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी के उस ट्वीट को शेयर किया है, जिसमें 25 अक्टूबर 2021 को राहुल गांधी ने मोहम्मद शमी को टैग करते हुए लिखा था- मोहम्मद शमी, हम सभी आपके साथ हैं. ये लोग नफरत से भरे हुए हैं क्योंकि कोई उन्हें प्यार नहीं देता. उन्हे माफ कर दें.’

दरअसल, वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने उस वक्त मोहम्मद शमी के लिए ट्वीट किया था, जब टी-20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को बुरी हार का सामना करना पड़ा था और इसके लिए मोहम्मद शमी को सोशल मीडिया पर धर्म की वजह से ट्रोल किया गया था. राहुल गांधी के अलावा, असदुद्दीन ओवैसी, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी ट्रोल करने वालों की आलोचना की थी और शमी के प्रति अपना समर्थन जताया था.

मोहम्मद शमी ने झटके 7 विकेट, फिर बताई डर की कहानी, बोले- 400 रन के बाद हमारे तोते उड़ गए थे, क्योंकि…

बता दें कि मोहम्मद शमी ने भारत की विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड पर 70 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई. शमी ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 57 रन देकर सात विकेट लेकर भारतीय रिकॉर्ड बनाया. यह पहला अवसर है जबकि भारत के किसी गेंदबाज ने वनडे मैच में सात विकेट हासिल किये. इस शानदार प्रदर्शन के लिए शमी को मैन ऑफ द मैच चुना गया. शमी को भारत के शुरुआती मैचों में मौका नहीं मिला था लेकिन इसके बाद जब उन्हें अंतिम एकादश में शामिल किया गया तो उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की. वह अभी तक इस टूर्नामेंट में 23 विकेट ले चुके हैं.

शमी ने मैच के बाद कहा, ‘मैं अपने लिए मौके का इंतजार कर रहा था. मैंने बहुत अधिक सीमित ओवरों की क्रिकेट नहीं खेली थी. मैंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही धर्मशाला में वापसी की. हम वेरिएशन को लेकर बहुत बात करते हैं लेकिन मेरा मानना है कि गेंद को आगे पिच कराकर नई गेंद से विकेट लेना महत्वपूर्ण होता है.’ भारत के आखिरकार सेमीफाइनल की बाधा पार करने के बारे में शमी ने कहा, ‘यह शानदार एहसास है. पिछले दो विश्व कप में हम सेमीफाइनल में हार गए थे. कोई नहीं जानता कि आपको ऐसा मौका फिर कब मिलेगा इसलिए हम इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे. हम इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहते थे.’

तब मोहम्मद शमी के साथ केवल राहुल गांधी खड़े थे...सेमीफाइनल जीतते ही कांग्रेस नेता ने ऐसा क्यों कहा?

भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 397 रन बनाए और इस तरह से विश्व कप के नॉकआउट चरण में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम किया. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रन बनाकर आउट हो गई. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि 400 रन के करीब के लक्ष्य तक पहुंचना आसान नहीं था लेकिन उनके खिलाड़ियों ने आखिर तक हार नहीं मानी. (इनपुट भाषा से भी)

Tags: Icc world cup, Mohammad Shami, Mohammed Shami, Rahul gandhi

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment