traffictail

Shallow fog in Delhi NCR mercury drops to 11 degrees heavy rain expected in these 9 states- दिल्ली-NCR में ठंड की दस्तक, पारा 11 डिग्री तक गिरा, इन 9 राज्यों में भारी बारिश के आसार – News18 हिंदी

SHARE:

नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर में अब ठंड की दस्तक शुरू हो गई है. पूरे एनसीआर में आज हल्का कोहरा देखा जा सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के मुताबिक आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान (Minimum temperatures) 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान (Maximum temperatures) 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा. आईएमडी के मुताबिक आज तटीय ओडिशा, तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने और आंधी के साथ भारी बारिश (Heavy Rainfall) होने की संभावना है.

आईएमडी ने कहा कि आज पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से सटे उत्तर-पश्चिम समुद्र में 50-60 किमी. प्रति घंटे से लेकर 70 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी, ओडिशा और उससे सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर 45-55 किमी. प्रति घंटे से लेकर 65 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. तमिलनाडु, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी से सटे श्रीलंका के तटों पर 40-45 किमी. प्रति घंटे से लेकर 55 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. मछुआरों को इन इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है.

Tags: Delhi weather, Foggy weather, Mausam News, Weather news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment